महिलाएं रहती है निर्जला ब्रत
नन्हे मुन्ने बच्चों की अभिनव पहल कर रहे लोगों को जागरूक जामई:- म प्र जन अभियान परिषद विकास खंड जामई के तत्वावधान में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्टेंडर्ड एक में पढ़ने वाली आरवी बामने लोगो से कह रही है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, सहित अन्य उत्सव में पीओपी की बनी मूर्तियों का प्रयोग ना करने का संकल्प लिया।आरवी के द्वारा जगह जगह पर लोगों से पर्व पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का प्रयोग ना कर मिट्टी की बनी एवं हानिकारक रंगों से रहित मूर्तियों की स्थापना करने की अपील भी की। विकास खंड समन्वयक द्वारा बताया गया कि भारतीय सनातन धर्म में मिट्टी की बनी मूर्तियों का ही विशेष महत्व होता है। इसके अतिरिक्त यह मूर्तियां पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सुरक्षित होती है। इसके विपरित पीओपी से बनी मूर्तियां पानी में ना घुलने से जहां एक ओर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचती है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण मे अवांछनीय विघटनकारी पदार्थ जमा होने से उसे भी नुकसान पहुंचता है।आरवी बामने ने सभी छात्र-छात्राओं से गणेश उत्सव में अपने घर पर ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन की अपील की, जिससे नदियां एवं तालाबों में प्रदुषण बचाया जा सके।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम , विकासखंड पांढुर्णा के निवासी सुखीराम कवडेती जी से साक्षात्कार लिया है ।उन्होंने बताया कि वह हैंडीकैप है , कोरोना काल ने उनकी आजीविका को बड़ा ही प्रभावित किया है। रोजी रोटी और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने सरकार से मांग की है, साथ ही उन्होंने विकलांगता पेंशन में वृद्धि की भी मांग की है।
शासन की सभी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।
इन्हें शासन की जानकारियां नही मिल पाती
इन्हें ट्रायइकिल नही मिल पाई है। ग्राम से अमरवाड़ा पढ़ाई के लिए आवागमन नही हों पा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश के साथ शिवचरण बता रहें हैं कि ये पैरो से दिव्यांग हैं और इन्हें शासन के तरफ से पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना काल में विकलांग भी अपनी पेंशन से आजीविका सवारने में लगे थे ,उनके सामने भी अनेक परेशानी और अनेक समस्याएं उनके सामने आयी थी। इस मुद्दे पर आज उन्होंने विकासखंड के राजाराम जी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना काल में विकलांग पेशन कभी डाली जाती है ,कभी नहीं भी डाली जाती है और कभी कभी कम पेंशन आती है।उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में नहीं आयी थी फिर मार्च से आनी शुरू हुई है जबकि कई राज्यों में विकलांग पेंशन बढ़ चुकी है इसलिए मध्यप्रदेश राज्य में भी विकलांग पेंशन बढ़ जानी चाहिए।
इन दिनों विकलांग को की बहुत बड़ी समस्या में हैं। क्योंकि कोरोना ऐसी महामारी में सभी लोगों को अपने घरों पर बैठाला है। कई लोग अपने रोजी रोटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। तो कहीं दिहाड़ी मजदूर घर आने के लिए उन्हें पैदल आना पड़ रहा है। ऐसे ही विकलांग भी अपनी पेंशन को लेकर बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के अंतर्गत बढ़चिचोली से अक्षय देशमुख ने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या साझा की।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा का ऐतिहासिक गोटमार मेला मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। और जिला प्रशासन ने इसे संकेतिक रूप से मनाए जाने की अपील की गई है। मेले के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं नागपुर और बैतूल के जिला कलेक्टर से व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग भी मांगा है, वह जिला कलेक्टर से सौरव कुमार सुमन ने महाराष्ट्र के नागपुर कलेक्टर और बैतूल के कलेक्टर को गोटमार मेले की जानकारी देते हुए व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग मांगा है। और कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांढुर्णा की आयोजक समिति, गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधियों से भी गोटमार मेले को सांकेतिक रूप से मनाने का संकल्प व्यक्त किया।
