Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भगवान शिवपार्वती और शिव परिवार की पूजन होती है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीचंद चोरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है, कि धान, ज्वार और बाजरे की तरह मक्का फसल को भी पंजीयन सूची में शामिल करें। समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने वाली फसल के लिए 15 सितंबर से पंजीयन शुरू होने वाला है। इसके लिए मक्के की पंजीयन भी इसमें शामिल किया जाए। और किसानों को समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी हो सके।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में रिमझिम और झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं बुधवार की रात से जिले भर में गरज चमक और रुक रुक कर बारिश हो रही है ।इसी दौरान गहरानाला सहित जिले के कई सड़क रखते जलभराव की स्थिति बनी हुई है ।इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं जिले में 24 घंटों में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 812.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो गत वर्ष की अवधि तक 1160. 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से हभप नारायण महाराज शैंडे से मेरी भी आवाज सुनो कार्यक्रम के संबंध में साक्षात्कार किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे देश में विकलांगों और विधवाओं को पेंशन मिलने में बहुत बड़ी समस्या होती है। उन्होंने बताया शाखाओं द्वारा यह लापरवाही देखने को मिलती है की ग्रामीण इलाकों में विकलांगों और विधवाओं को पेंशन न मिले उसके लिए अधिकारी शहरी शाखाओं में ट्रांसफर कर देते हैं। जिससे उन्हें आने जाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा ज्यादा महंगाई में भी 600 रूपए पेंशन दिए जा रहे हैं। इस महंगाई के दौर में विकलांगो का पेंशन बहुत ही कम हैं। इस 600 रूपए में अपने घर का और अपने परिवार का भरण पोषण तक नहीं कर पाते हैं। उन्होंने विधवाओं के बारे में बताते हुए कहते हैं कि सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए योजना निकाली जाती है लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के चलते उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
22 लाख की मशीन का लाभ ले सकेंगे क्षेत्रवासी
