मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना काल में विकलांग भी अपनी पेंशन से आजीविका सवारने में लगे थे ,उनके सामने भी अनेक परेशानी और अनेक समस्याएं उनके सामने आयी थी। इस मुद्दे पर आज उन्होंने विकासखंड के राजाराम जी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना काल में विकलांग पेशन कभी डाली जाती है ,कभी नहीं भी डाली जाती है और कभी कभी कम पेंशन आती है।उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में नहीं आयी थी फिर मार्च से आनी शुरू हुई है जबकि कई राज्यों में विकलांग पेंशन बढ़ चुकी है इसलिए मध्यप्रदेश राज्य में भी विकलांग पेंशन बढ़ जानी चाहिए।
