नन्हे मुन्ने बच्चों की अभिनव पहल कर रहे लोगों को जागरूक जामई:- म प्र जन अभियान परिषद विकास खंड जामई के तत्वावधान में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्टेंडर्ड एक में पढ़ने वाली आरवी बामने लोगो से कह रही है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, सहित अन्य उत्सव में पीओपी की बनी मूर्तियों का प्रयोग ना करने का संकल्प लिया।आरवी के द्वारा जगह जगह पर लोगों से पर्व पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का प्रयोग ना कर मिट्टी की बनी एवं हानिकारक रंगों से रहित मूर्तियों की स्थापना करने की अपील भी की। विकास खंड समन्वयक द्वारा बताया गया कि भारतीय सनातन धर्म में मिट्टी की बनी मूर्तियों का ही विशेष महत्व होता है। इसके अतिरिक्त यह मूर्तियां पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सुरक्षित होती है। इसके विपरित पीओपी से बनी मूर्तियां पानी में ना घुलने से जहां एक ओर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचती है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण मे अवांछनीय विघटनकारी पदार्थ जमा होने से उसे भी नुकसान पहुंचता है।आरवी बामने ने सभी छात्र-छात्राओं से गणेश उत्सव में अपने घर पर ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन की अपील की, जिससे नदियां एवं तालाबों में प्रदुषण बचाया जा सके।