मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में सितंबर माह की शुरुआत से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते बीते 5 दिनों से 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है ।वहीं मौसम विभाग ने जिले में गरज चमक के साथ में बारिश होने की आशंका भी जताई है। इसके चलते पीछे बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए निम्न दबाव के चलते प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावनाएं जताई है। जिले में आगामी चौबीस घंटों के दौरान मध्यम तो कई तरह के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई हैं।