मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में इन दिनों कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। निजी स्कूलों में अभिभावकों की सहमति के बाद 1 सितंबर से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बुलाना शुरू भी कर दिया है। हालांकि नियम है, कि सिर्फ 50 फ़ीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति में स्कूल खुले जाए लेकिन बहुत से निजी स्कूलों में इससे ज्यादा विद्यार्थी बुलाना शुरू कर दिए हैं।