मोहगांव जलाशय पीड़ित किसान बैलगाड़ी से जायेगे कलेक्टर से मिलने 8 सितम्बर को पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से धरना दे रहे किसानों की उचित मांग पूरी नहीं होने के कारण पीड़ित किसान बैलगाड़ी से कलेक्टर से मिलने बुधवार दिनांक 8 सितंबर जायेगे । उक्ताशय की जानकारी सुदाम मानमोडे ने देते हुए बताया की पीड़ित किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा 8 विभाग मिलकर एक टीम का गठन किया गया था टीम के द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया लेकिन जल संसाधन विभाग द्वारा समरी तैयार की जा रही है इसमें काफी अनियमितताएं स्थल निरीक्षण पत्रिका से समरी मेल नहीं खा रही है इस पर पीड़ित किसानों ने आपत्ति दर्ज की एवं समरी में स्थल निरीक्षण अनुसार परिसंपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया लेकिन विभाग के द्वारा डेढ़ महीने से प्रत्येक मंगलवार को बैठक रखने का बोलकर अधिकारी लोग उपस्थित नहीं हो रहे इस कारण से पीड़ित किसानों के एवं विभाग के द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट पर पानी फेरा जा रहा है इसी बात को देखते हैं पीड़ित किसान बुधलवार दिनांक 8 सितम्बर को कलेक्टर महोदय के समक्ष बैलगाड़ी से पहुंचेंगे एवं उन्हें इस सारी घटना की जानकारी देंगे ।