मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में कोरोना के रुकने के बाद में डेंगू और वायरल फीवर ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूर्ण तरीके से सुगम नहीं हो पाए हैं। डेंगू के नियंत्रण हेतु पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है। परंतु शासन को इस ओर ध्यान देकर डेंगू से बीमार हुए मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के साथ ही एडिस मच्छरों के नियंत्रण हेतु शुद्ध व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि वह प्रत्येक दिन के प्राणायाम में आज डायबिटीज पर नियंत्रण पाने वाली औषधियों के बारे में बता रहे हैं। इसी के माध्यम से उन्होंने करेले के जूस से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नुस्खा बताया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
अमरवाड़ा आगमन पर शिष्य मंडल और जन सामान्य ने लिया आशीर्वाद। अमरवाड़ा से भोपाल के लिए प्रस्थान हुए।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक से साक्षात्कार किया। शिक्षक ने बताया कि 2005 में सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बंद कर नई पेंशन को लाया गया है। इस योजना के माध्यम से कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना के आने से शिक्षकों और अध्यापकों को बहुत ही कम पेंशन प्राप्त हो पा रहा है। इसके लिए शिक्षक और अध्यापक ने नई पेंशन को बंद और पुरानी पेंशन को बढ़ाने के लिए आंदोलन की रह को चुनने में अग्रसर हैं। क्योंकि नई पेंशन से न तो शिक्षक का और न ही शिक्षक के परिवार का भरण पोषण सही से नहीं हो पाएगा
आंखों के लिए लाभदायक
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में कोरना काल से बंद पड़ी आँगनबाड़ी केंद्र अब किस स्थिति में है। इसको लेकर ग्राम पलासपानी से शुभम धुर्वे से ससक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गांव में आँगनबाड़ी खुली है जहाँ कुछ बच्चे पहुँच पाते है और कुछ बच्चे नहीं पहुँच पाते हैं। आँगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं को और बच्चों को पोषण आहार मिल रहा है और कभी नहीं भी मिलता है इस प्रकार उन्होंने आँगनबाड़ी केंद्र की स्थिति साझा की
बीते 10 माह से दिल्ली में किसान तीन कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है। और आज किसान आंदोलन को 10 माह पूर्ण होने पर किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर साथ ही किसानों की समस्या व सरकार के इस आंदोलन को लेकर क्या रवैया है। इसको लेकर जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि आज के प्राणायाम में अर्ध हलासन के द्वारा पेट में अतिरिक्त चर्बी बढ़ती है ।जो इस प्राणायाम के माध्यम से कम की जा सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं ।
बिटिया दिवस पर विशेष बेटियां होगी शिक्षित तो समाज होगा विकसित विषय पर एक खास मुलाकात श्रीमती वंदना गुप्ता शिक्षिका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के साथ
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में बीते 3 से 4 दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में गरज चमक के साथ में बारिश हो रही है । और लगातार बारिश का दौर जारी की है। सुबह से दोपहर तक अच्छी धूप खिलने के बाद दोपहर के बाद में बादल अपना डेरा डाल देते हैं। साथ ही शाम होते ही गरज चमक के साथ में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाता है। जिले में अब तक 931.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावनाएं भी जताई है । वहीं कई कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है ।साथ ही गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावनाएं भी जताई है।
