विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि आज पुरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी 152वी जयंती मना रहा है। और आज के परिवेश में बापू के विचार सामाजिक, आर्थिक, राजनीति तौर पर कैसे थे, और उन विचारों के साथ पारम्परिक खेती और गांवों के लोगों को लेकर बापू के क्या विचार थे।साथ ही बच्चे बापू के विचारो का अध्ययन कर जीवन को कैसे बेहतर कर सकते हैं। बापू कि इस जयंती पर मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत मे डाॅ अनुप सिंह ने विशेष बातचीत की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कोर्णाक काल से डेढ़ साल तक छिंदवाड़ा स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद था । 1 जुलाई से संचालित हुई छिंदवाड़ा से फिरोजपुर तक पातालकोट एक्सप्रेस शुरू हुई। लेकिन यह स्पेशल ट्रेन के साथ नए नंबर से चल रही है। इसी के कारण ट्रेन का सफर महंगा हो गया है। दरअसल स्पेशल ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन के जनरल बोगी में सफर करने के लिए रिजर्वेशन के अतिरिक्त 15रूपये चुकाना होगा। ऐसे ही यदि नजदीक के स्टेशन तक भी सफर करना है। तो इसके लिए अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ रही है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में इन दिनों डेंगू तेजी से फैल रहा है ।एडीज मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते जिले में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं जिले में गुरुवार को साथ में पेशेंट मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों के पॉजिटिव की संख्या 218 तक पहुंच गई है। वहीं मलेरिया विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 619 घरों में सर्वे किया गया है। जिसमें से 63 घरों में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों का लारवा की पुष्टि की गई है। वहीं टीम ने सर्वे कर दवाओं का छिड़काव कर लार्वे का निस्तारण किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल पानी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिला स्तरीय कुष्ठ रोग निवारण के तहत जिले के विकासखंड बिछुवा में स्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं इन्हें स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई ।क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर के अंतर्गत ग्राम रामाकोना में भारी वाहनों की आवाजाही में भारी वाहन से यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही भारी भीड़ लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि डेढ़ साल बाद स्कूल खुल गई है। लेकिन इसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों की पूर्ति अब तक नहीं हो पाए हैं। जिले के स्कूलों में 3 शिक्षकों को पड़ा है वहां पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं है। शिक्षा विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में 206 शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल हैं। जिनमें एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है। विभाग के अनुसार यह स्कूल शून्य शिक्षक किए हैं। इसके कुल 11 विकास खंडों में सबसे ज्यादा ट्राइबल विकासखंड के स्कूलों में शून्य शिक्षकीय चलाएगा क्लास सबसे अधिक है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि 100 वर्ष पूर्ण भगवान श्री राम के मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है और इसी तरह में में श्रीमती सन्ध्या राय ने दिया अपने माँ पिता की स्मृति में 11 लाख रु दान। लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार कर रहे है। साथी लोग भी इस नवनिर्माण मंदिर में सहयोग प्रदान करने के लिए जुट रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि अमरवाड़ा से 6 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में सड़क के क्षतिग्रस्त और यातायात में ग्रामीण जनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।सड़क पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त है ,और लोगों को यातायात करने में कठिनाई हो रही है। यहां पर अगर कोई स्वास्थ्य व्यवस्था भी नहीं पहुंच पाती है ।क्योंकि यहां पर किसी तरीके की चार चकिया गाड़ी जाने की स्थिति में नहीं है। शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है ।परंतु अब तक इस तरह की की कि शासन की कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं पड़ रही है । क्लिक ऑडियो सुन सकते है।
गले के विकारो को ठीक करता है।
