मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक से साक्षात्कार किया। शिक्षक ने बताया कि 2005 में सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बंद कर नई पेंशन को लाया गया है। इस योजना के माध्यम से कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना के आने से शिक्षकों और अध्यापकों को बहुत ही कम पेंशन प्राप्त हो पा रहा है। इसके लिए शिक्षक और अध्यापक ने नई पेंशन को बंद और पुरानी पेंशन को बढ़ाने के लिए आंदोलन की रह को चुनने में अग्रसर हैं। क्योंकि नई पेंशन से न तो शिक्षक का और न ही शिक्षक के परिवार का भरण पोषण सही से नहीं हो पाएगा
