मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक के साथ टेगिंग को लेकर खाद बीज संघ में खाद निर्माता कंपनियों के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोल दिया है ।संघ के बहिष्कार से आगामी दिनों में खाद के संकट की आशंका के चलते किसान संगठनों ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। बीते 2 माह से जिले में यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने खुद ही एकजुट होकर व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बारिश का दौर जारी है ।वहीं जिले में रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही रही थी ।दौरान कई बौछारें पड़ी तो कहीं तेज बारिश भी देखने को मिली है। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से जिले में येलो अलर्ट जारी कर जिले में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है ।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी चार इंच बारिश दर्ज की जा सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को चुनौती दी। कहां की गिरिराज सिंह खुद अगली दफा जीत कर दिखाएं। दरअसल गिरिराज सिंह ने अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान नरेंद्र मोदी को 2024 के लिए प्रधानमंत्री बनने और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी जीतने की बात कही। रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में गिरिराज सिंह के उक्त बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
पतंजलि योग समिति अमरवाड़ा के योग शिक्षक तनय राय और सन्दीप सोनी ने कराया था तैयारी।
प्रोस्टेड, कमर दर्द, पेट सम्बन्धी रोग इत्यादि में लाभ
विभिन्न वार्डो में भृमण के साथ लोगो की समस्याओ का समाधान करने। आवारा पशुओं के लिए पशु मालिकों को समझाइश देने जैसे कार्यो को प्राथमिकता के साथ किया आरम्भ। पार्षदों ने भी किया सहयोग।
देश के महापुरुषों की जयंती के अनूठे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे रविवार को सुबह 10:15 बजे विशेष विमान से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे नागपुर रोड स्थित होटल करण में सुबह 11 बजे आज पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे ।वही 6 बजे से फिर से होटल में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की गतिविधियां थमते ही तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार को बादलों की आवाजाही किसान बीज पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया ।वहीं दोपहर में जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर बौछारे भी पड़ी है। जिले के 3 दिन की राहत के बाद फिर से मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं रविवार और सोमवार को जिले के कई हिस्सों में मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्णा में विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला शनिवार को जाम नदी के तट पर पांढुर्ना और सावरगांव के बीच खेला गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई ।जिसमें 290 खिलाड़ी घायल हुए। इसमें 16 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को नागपुर रेफर कर दिया गया है। गोटमार मेले की शुरुआत सुबह ही मां चंडी के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई सुबह से दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। दोनों तरफ से दोपहर तक दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। करीब 3:45बजे पांढुर्णा पक्ष ने झंडा तोडते हुए जीत हासिल की ।और चंडी माता मंदिर में अर्पित कर मेले का समापन किया गया। क्लिय कर ऑडियो सुन सकते हैं।
