मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को चुनौती दी। कहां की गिरिराज सिंह खुद अगली दफा जीत कर दिखाएं। दरअसल गिरिराज सिंह ने अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान नरेंद्र मोदी को 2024 के लिए प्रधानमंत्री बनने और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी जीतने की बात कही। रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में गिरिराज सिंह के उक्त बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।