जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मढी के सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत और उसे हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए और घंटों के गेट के सामने नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी गांव के सचिव को हटाया नहीं जा रहा है। उन्हें आश्वासन नही कारवाई चाहिए।

यूरिया के साथ टैगिंग को लेकर खाद निर्माता कंपनी का बहिष्कार का ऐलान कर जिला खाद बीज यूनियन ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस बीच कुछ खाद विक्रेताओं ने यूनियन के निर्णय की अनदेखी कर खाद का उठाव कर लिया, यूनियन के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में शर्मा का कहना है कि उन्होंने यूनियन के साथियों से अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

रेलवे अधिकारीयों के दौर और 1 माह पूर्व के गए रेलवे अधिकारियों के दावे लगातार गलत साबित हो रहे हैं। 29 जुलाई को डीआरएम ने छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में कहां की तैयारी पूरी है, अगस्त माह में छिंदवाड़ा से नैनपुर तक ट्रेन चलाई जाएगी। अब यह समय बीत गया है, और नैनपुर तक ट्रेन चलाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। जिसके बाद वरिष्ठ नागरिक संगठनों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा साथ ही 14 सितंबर तक मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला एवं विकास खंड स्तर पर शाला में आने वाले विद्यार्थियों की दैनिक मॉनिटरिंग के लिए हाजिरी ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के तैयार कर लिया गया है। 29 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 3 जिले छिंदवाड़ा, शाहजहांपुर और बड़वानी में लागू किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जिले में 29 अगस्त से यह सिस्टम लागू हो गया है। इस पार्टी का उद्देश्य छात्रों की दैनिक उपस्थिति को बढ़ाना और कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को किस तरह बढ़ा सकता है। इसके साथ सिस्टम को लागू करने के बाद स्कूल में हर दिन कितने विद्यार्थी पहुंचते हैं। इसका आंकड़ा मिलेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सोमवार से ही मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी कर चमाचम बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच में कई स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जैसी स्थिति हो गई थी। वही एक नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने की से अब जिले में मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं जिले में अब तक 1252 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। जबकि गत वर्ष में इसी अवधि तक 652.7 साथ में बारिश दर्ज की गई थी । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

सेमराइज स्कुल के पास से सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। इस ओर पंचायत और सरकार का ध्यान नहीं है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है लेकिन इसका निराकरण आज तक नहीं हुआ है

अमरवाड़ा के एकमात्र तालाब के सौंदर्यीकरण से लेकर वार्डो में पेयजल तथा सड़क, नाली निर्माण सम्बंधी कार्यो की बनाई रूपरेखा। लोगों के बीच हो रहा समाधान।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे कियोस्क सेंटर अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्रामीणों की जमा पूंजी हड़पने, मुक्त मिलने वाली सुविधाओं के बदले कमीशन लेने जैसी शिकायतें भी बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के चलते लीड बैंक मैनेजर ने जिले में अभियान चलाकर फर्जी के वर्क सेंटर बंद करवाने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इस संबंध में एसपी से मुलाकात कर पुलिस से मदद भी मांगी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर रविवार को मेडिकल कॉलेज में विजय जीरो का प्रजेंटेशन दिया गया। यातायात के नियमों का पालन कर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। साथ ही जिले के एसपी विवेक अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मेडिकल कॉलेज में यातायात जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीन को लेने के बाद आप स्वयं और लोगों को शराब और धूम्रपान से परहेज करने के लिए कहे क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी जाती है कि व्यक्ति लगवाने के बाद आपको अगर कुरान संक्रमण के बचाव के लिए शराब या अन्य धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए ताकि आपके शरीर में एंटीबॉडी बन सकते इससे एंटीबॉडी बनने में कठिनाई गया या नहीं बन सकती हैं इसके लिए सावधान रहें सतर्क रहें।