मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे कियोस्क सेंटर अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्रामीणों की जमा पूंजी हड़पने, मुक्त मिलने वाली सुविधाओं के बदले कमीशन लेने जैसी शिकायतें भी बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के चलते लीड बैंक मैनेजर ने जिले में अभियान चलाकर फर्जी के वर्क सेंटर बंद करवाने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इस संबंध में एसपी से मुलाकात कर पुलिस से मदद भी मांगी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
