यूरिया के साथ टैगिंग को लेकर खाद निर्माता कंपनी का बहिष्कार का ऐलान कर जिला खाद बीज यूनियन ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस बीच कुछ खाद विक्रेताओं ने यूनियन के निर्णय की अनदेखी कर खाद का उठाव कर लिया, यूनियन के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में शर्मा का कहना है कि उन्होंने यूनियन के साथियों से अपनी मंशा जाहिर कर दी है।