मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक के साथ टेगिंग को लेकर खाद बीज संघ में खाद निर्माता कंपनियों के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोल दिया है ।संघ के बहिष्कार से आगामी दिनों में खाद के संकट की आशंका के चलते किसान संगठनों ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। बीते 2 माह से जिले में यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने खुद ही एकजुट होकर व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।