Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हरिद्वार से स्वामी परमार्थ देव् जी ने कराया सभी को इंटीग्रेटेड योग। पूजा लॉन में हुआ आयोजन।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राज्य समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिक बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि, पटवारी और आर आई क्षेत्र का भ्रमण करें और अतिवृष्टी से हुए नुकसान का सर्वे कराने के साथ ही ,पशु हानि, मकान क्षतिग्रस्त होने, आकाशीय बिजली से मृत्यु या घायल होने की जानकारी ले। और तत्परता के साथ लोगों को राहत उपलब्ध कराएं । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्ना में विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले का आयोजन किया गया है । 27 अगस्त को यह जाम नदी पर पांढुर्णा और सावरगांव के संगम पर वर्षों पुरानी परंपरा गोटमार मेले का आयोजन किया जाता है ।एक दूसरे पर पत्थरों की बरसात कर दिया खेल खेला मनाया जाता है। पोला पर्व के दूसरे दिन यह त्यौहार मनाया जाता है ।पर इस दर्द को भूलाकर परंपरा निभाने का जोश और उमंग कम नहीं हुआ है । मां चंडी के चरणों में माथा टेककर हर कोई गोटमार मेले में शामिल होगा। गोटमार मेला खेलने वाले खिलाड़ी पांढुर्णा और सावरगांव से एक दूसरे पर पत्थर की बरसात करेंगे। शनिवार को आयोजन गोटमार मेले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मिशन के तहत गुरुवार को दिल्ली से टीम छिंदवाड़ा पहुंची, सुरक्षित प्रसव और गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का आकलन कराने टीम अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंची । टीम के सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं से पूछताछ की और उन्हें मरीजों से संतोषजनक जवाब मिला । इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और प्रसुताओ को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

जिले में अवस्थित से बर्बाद हुए खरीफ की फसलों का सर्वे कराने और किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमरवाड़ा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान हित में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द जिले में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे कर किसानों को क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग की है ।

इस बार के बारिश ने मौसम ने जिले में पानी को लेकर एक बेहतर स्थिति में हैं। जिले में अब तक 1252.5 मीमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में कुल औसत बारिश से करीब 200 मीमी ज्यादा है। जबकि पिछले वर्ष की अवधि तक 647.1 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई थी ।इस बार अच्छी बारिश के कारण जिले के लगभग सभी जलाशय भर चुके हैं। और इसी का फायदा आने वाले रबी सिजन ने किसानों को सिंचाई करने के लिए भी पानी को लेकर किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 23 अगस्त को आयोजित होने वाले गोटमार मेला को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए ।26 अगस्त सुबह 8 बजे से धारा 144 पांढुर्ना में लागू हो गई है। इसी दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है। वहीं प्रशासन द्वारा गुरुवार को गोटमार मेले के आयोजन की तैयारी करते हुए मेला स्थल पर साफ सफाई व्यवस्था एवं लोगों को शांतिपूर्ण के साथ त्यौहार मनाने के लिए कहां है ।क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर खरीफ सीजन में भरपूर यूरिया का आवंटन होने के बाद भी जिले में कालाबाजारी शुरू है। किसान की शिकायत पर संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल जांच कर लाइसेंस लंबित करने की कार्रवाई की गई है। कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, किसी भी खाद विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दाम से अधिक राशि लिए जाने ,किसानों को पक्का बिल नहीं देने, यूरिया के साथ अन्य उत्पाद थमाया जाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।