मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, यह हमारा तीसरा वर्ष है। पांढुर्ना में गोटमार मेले की परंपरा का निर्वहन लगातार हो रहा है हमारी मंशा है। कि व्यवस्थित रूप से मेल की परंपरा का निर्वहन हो इस साल अधिक बारिश हुई है ।ऐसी स्थिति में नदी का जलस्तर अधिक होने से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन जनता की मंशा के अनुरूप व्यवस्था करेगा आश्वासन के कथन जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन नगर पालिका के इंदिरा मंगल भवन में आयोजित गोटमार मेले की समीक्षा बैठक के दौरान कहे । वही एस पी विवेक अग्रवाल ने कहा कि मेल की परंपरा का स्वरूप सभ्य और सुसंस्कृत होना चाहिए ।पुलिस की सारी व्यवस्था है पूर्वानुमान से भी अधिक होगी।हम अच्छी परंपरा के निर्वहन में हमेशा सबके साथ है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिकों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने की योजना पर काम किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि- कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद 3 हजार रूपये महीना पेंशन देने की स्कीम पर काम कर रहा है। इसके लिए 110करोड मंडल देगा ।वही 110 करोड रुपए केंद्र से मिलेंगे। इस तरह 220 करोड रुपए के बजट के साथ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
इस बार छिंदवाड़ा जिले में विगत 30 वर्षों का रिकॉर्ड बारिश ने तोड़ा है। मात्र अगस्त में ही पहली बार 600 मिलीमीटर से ज्यादा हुई है। बेहिसाब बारिश से जहाँ फैसले चौपट हुई हैं वहीँ वाटर लेवल भी बढ़ा है
जिले में लगातार दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। उमरिया इसरा ग्राम में सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए वहीँ एक मासूम की मृत्यु हो गयी। लगातार जिले में इस तरह की घटनाएं होने से चिंता की स्थिति बानी हुई है। कुछ दिन पुर छिंदवाड़ा - अमरवाड़ा मार्ग पर भी एक घटना घटित हुई थी जिसमे दो लोगों की मृत्यु हो गयी थी
प्रतिदिन करने से होता है लाभ
भारत एक कृषि प्रधान देश है। इन दिनों सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्या गौ माताओं के संरक्षण के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए? साथ ही गौ-माता के पालन के लिए किसानों को क्या समस्या आ रही है, साथ ही गौशालाओं में गौ- माता के संरक्षण को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर विशेष बातचीत मोबाइलवाणी पर....
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजाराम यदुवंशी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की स्थिति बहुत जर्जर है। बरसात के मौसम में सड़क में पानी भर जाता है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
