मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, यह हमारा तीसरा वर्ष है। पांढुर्ना में गोटमार मेले की परंपरा का निर्वहन लगातार हो रहा है हमारी मंशा है। कि व्यवस्थित रूप से मेल की परंपरा का निर्वहन हो इस साल अधिक बारिश हुई है ।ऐसी स्थिति में नदी का जलस्तर अधिक होने से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन जनता की मंशा के अनुरूप व्यवस्था करेगा आश्वासन के कथन जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन नगर पालिका के इंदिरा मंगल भवन में आयोजित गोटमार मेले की समीक्षा बैठक के दौरान कहे । वही एस पी विवेक अग्रवाल ने कहा कि मेल की परंपरा का स्वरूप सभ्य और सुसंस्कृत होना चाहिए ।पुलिस की सारी व्यवस्था है पूर्वानुमान से भी अधिक होगी।हम अच्छी परंपरा के निर्वहन में हमेशा सबके साथ है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
