मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिकों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने की योजना पर काम किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि- कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद 3 हजार रूपये महीना पेंशन देने की स्कीम पर काम कर रहा है। इसके लिए 110करोड मंडल देगा ।वही 110 करोड रुपए केंद्र से मिलेंगे। इस तरह 220 करोड रुपए के बजट के साथ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।