रोजाना अच्छे दामो पर मक्का बेचा खरीदा जा रहा है।
भ्रामरी प्राणायाम। दिमाग चुस्त दुरुस्त रहता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा जिला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग एवं संस्था की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त समन्वय से एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रीमती एकता ठाकुर ने छात्र छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन जीने से ज्यादा गरिमा युक्त जीवन जीना महत्वपूर्ण है। श्रीमती ठाकुर ने छात्र छात्राओं को महिला हिंसा, बाल हिंसा एवं शोषण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानो की जानकारी दी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रामाकोना मे संगोष्ठी संपन्न पेयजल स्तोत्र हेण्डपंप की पूजा अर्चना कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ रामाकोना :- मध्यप्रदेश स्थापना सप्ताह के अवसर पर ग्राम रामाकोना मे रविवार सुबह 5.00 बजे काकड आरती मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सुभाष गाडगे उपयंत्री अनिल बंसोड मे उपस्थित होकर ग्राम भ्रमण किया गया विट्ठल रुखमनी मंदिर एवं दुर्गा कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पेयजल स्रोत हेण्डपंप की पुजा अर्चना कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में उपसरपंच संतोष चौधरी जनपद पंचायत सदस्य डॉ गुलाबराव पांडे पूर्व उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी पंचायतीराज मास्टर ट्रेनर दिनकर पातुरकर एवं नारायण खंडाईत ने अपने विचार रखे। आध्यात्म के माध्यम से राष्ट्र निर्माण मे योगदान पर संत और समाज के ने कार्य किया है राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज संत गाडगे बाबा संत हिरामन महाराज संत वाताजी महाराज के द्वारा किये गये नवाचार पर जानकारी देते हुए पंचायतीराज मास्टर ट्रेनर ने जल की महत्ता पर अपनी बात रखी। जल के महत्व पर एसडीओ पीएचआई सुभाष गाडगे ने जल की महत्ता पर जानकारी देते हुए बताया की जल संरक्षण पर वर्तमान की आवश्यकता है। वही उपयंत्री ने भी नलजल योजना की जानकारी देते हुए बताया की हर घर नल हर जल होगा। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक मीनाक्षी सोमकुवर,श्रीमती मुक्ता गाडगे पंचायत सचिव अनिल इधाते, गणेश चावके सचिन कोठेकर पंच मारती बुकने, श्यामराव जैवार देवराव रुंघे, महादेव जयवार विनोद भक्ते राजु चौधरी आदी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
जलवायु परिवर्तन के कारण सुखा,बाढ,अधिक वर्षा, भूस्खलन जैसी समस्याओं से जूझना पड रहा है। छात्रा कुमारी मनाली जैन ने मोबाइलवाणी के माध्यम से विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लाडली लक्ष्मी योजना और एडाप्ट एन आंगनवाड़ी केंद्र की समीक्षा बैठक संपन्न हुई कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना तिवारी रिछारिया ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी योजना और एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली । बैठक में सहायक संचालक श्री हेमंत छेकर, जिले की सभी 14 परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परियोजना अधिकारियों द्वारा समग्र आई.डी.बनवाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 1500 प्रकरण प्रचलन में है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड मोहखेड में ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण के लिए भोपाल की टीम द्वारा इन दिनों निरीक्षण किया गया साथ ही उनके संबंध में जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य निष्पादन प्रक्रिया को जाना कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड मोहखेड़ में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप 2023 के अंतर्गत बेस्ट प्रेक्टिसेस केस स्टडीज व नवाचार के साथ सारोठ बांध पर आधारित 54.89 करोड़ रूपये लागत की 30 ग्रामों के लिये संचालित की जा रही मोहखेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का गत दिनों अटल इंस्टीट्यूट आफ गुड गवर्नेंस भोपाल के अधिकारी श्री गौरव अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया । साथ ही विभिन्न ग्रामों में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों, स्व-सहायता समूह की दीदीयों और ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल की शुध्दता और गुणवत्ता में आये बदलाव और लाभ की जानकारी प्राप्त की । इस दौरान म.प्र.जल निगम की परियोजना क्रियान्वीयन इकाई सिवनी के महाप्रबंधक श्री आर.सी.पवार, प्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी, प्रबंधक जन सहभागिता श्रीमती सुशीला मरावी, टीम लीडर सुपरविजन टीम और ठेकेदार की ओर से श्री उमेश चौधरी, श्री संभु आदि साथ में थे । म.प्र.जल निगम की परियोजना क्रियान्वदयन इकाई सिवनी के महाप्रबंधक श्री पवार ने बताया कि अटल इंस्टीट्यूट आफ गुड गवर्नेंस भोपाल के अधिकारी श्री अग्रवाल द्वारा मोहखेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण के दौरान सर्विस लेवल बेंचमार्क के अनुसार वाटर सप्लाई, शत-प्रतिशत जलकर संग्रहण और कम्युनिटी के साथ इंवॉल्वमेंट के कार्यो को देखा गया । उन्होंने ग्राम इकलबिहरी में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे शुध्द एवं गुणवत्तापूर्ण पानी मिलने से आये बदलाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने समिति की कार्य प्रणाली, जल कर संग्रहण प्रकिया और रिकॉर्ड संधारण की वस्तुस्थिति को समिति के सदस्यों से विस्तारपूर्वक समझा । साथ ही ग्राम की समिति द्वारा खुद के प्रयासों से समिति का कार्यालय खोलने और समिति द्वारा गांव के गांव में ही पूर्ण रूप से जल सप्लाई के प्रबंधन को भी जाना । उन्होंने दूसरे चरण में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया और ग्राम महलपुर और ग्राम मऊ के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद किया एवं समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की । उन्होंने पानी की टेस्टिंग करवाकर देखा और इस योजना के क्रियान्वयन से समूह की महिलायें किस तरह लाभान्वित हुई हैं और उनके जीवन में आये सकरात्मक परिवर्तन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल आज जुन्नारदेव पहुंचे और नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये । इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं एवं नागरिकों के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक सर्वश्री पं.रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया व नत्थन शाह कवरेती, सर्वश्री शेषराव यादव, नवनीत मोनू जैन, विजय पांडे, संतोष पारेक, कमलेश उइके व टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या आमजन उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करें। आमजन के हृदय से जुड़े। उनकी खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य करें। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों और आमजन से भी प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरी तरह साकार करने के लिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मिलकर कार्य करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सभी से सहयोग करने और हर घर में कम से कम एक पौधे का रोपण करने का आग्रह किया। नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के बाद प्रभारी मंत्री श्री पटेल नगर पालिका सौंसर और नगर परिषद मोहगांव के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए और नवनिर्वाचित पार्षदों व अध्यक्ष- उपाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
