मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड मोहखेड में ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण के लिए भोपाल की टीम द्वारा इन दिनों निरीक्षण किया गया साथ ही उनके संबंध में जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य निष्पादन प्रक्रिया को जाना कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड मोहखेड़ में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप 2023 के अंतर्गत बेस्ट प्रेक्टिसेस केस स्टडीज व नवाचार के साथ सारोठ बांध पर आधारित 54.89 करोड़ रूपये लागत की 30 ग्रामों के लिये संचालित की जा रही मोहखेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का गत दिनों अटल इंस्टीट्यूट आफ गुड गवर्नेंस भोपाल के अधिकारी श्री गौरव अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया । साथ ही विभिन्न ग्रामों में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों, स्व-सहायता समूह की दीदीयों और ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल की शुध्दता और गुणवत्ता में आये बदलाव और लाभ की जानकारी प्राप्त की । इस दौरान म.प्र.जल निगम की परियोजना क्रियान्वीयन इकाई सिवनी के महाप्रबंधक श्री आर.सी.पवार, प्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी, प्रबंधक जन सहभागिता श्रीमती सुशीला मरावी, टीम लीडर सुपरविजन टीम और ठेकेदार की ओर से श्री उमेश चौधरी, श्री संभु आदि साथ में थे । म.प्र.जल निगम की परियोजना क्रियान्वदयन इकाई सिवनी के महाप्रबंधक श्री पवार ने बताया कि अटल इंस्टीट्यूट आफ गुड गवर्नेंस भोपाल के अधिकारी श्री अग्रवाल द्वारा मोहखेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण के दौरान सर्विस लेवल बेंचमार्क के अनुसार वाटर सप्लाई, शत-प्रतिशत जलकर संग्रहण और कम्युनिटी के साथ इंवॉल्वमेंट के कार्यो को देखा गया । उन्होंने ग्राम इकलबिहरी में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे शुध्द एवं गुणवत्तापूर्ण पानी मिलने से आये बदलाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने समिति की कार्य प्रणाली, जल कर संग्रहण प्रकिया और रिकॉर्ड संधारण की वस्तुस्थिति को समिति के सदस्यों से विस्तारपूर्वक समझा । साथ ही ग्राम की समिति द्वारा खुद के प्रयासों से समिति का कार्यालय खोलने और समिति द्वारा गांव के गांव में ही पूर्ण रूप से जल सप्लाई के प्रबंधन को भी जाना । उन्होंने दूसरे चरण में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया और ग्राम महलपुर और ग्राम मऊ के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद किया एवं समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की । उन्होंने पानी की टेस्टिंग करवाकर देखा और इस योजना के क्रियान्वयन से समूह की महिलायें किस तरह लाभान्वित हुई हैं और उनके जीवन में आये सकरात्मक परिवर्तन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।