मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रामाकोना मे संगोष्ठी संपन्न पेयजल स्तोत्र हेण्डपंप की पूजा अर्चना कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ रामाकोना :- मध्यप्रदेश स्थापना सप्ताह के अवसर पर ग्राम रामाकोना मे रविवार सुबह 5.00 बजे काकड आरती मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सुभाष गाडगे उपयंत्री अनिल बंसोड मे उपस्थित होकर ग्राम भ्रमण किया गया विट्ठल रुखमनी मंदिर एवं दुर्गा कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पेयजल स्रोत हेण्डपंप की पुजा अर्चना कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में उपसरपंच संतोष चौधरी जनपद पंचायत सदस्य डॉ गुलाबराव पांडे पूर्व उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी पंचायतीराज मास्टर ट्रेनर दिनकर पातुरकर एवं नारायण खंडाईत ने अपने विचार रखे। आध्यात्म के माध्यम से राष्ट्र निर्माण मे योगदान पर संत और समाज के ने कार्य किया है राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज संत गाडगे बाबा संत हिरामन महाराज संत वाताजी महाराज के द्वारा किये गये नवाचार पर जानकारी देते हुए पंचायतीराज मास्टर ट्रेनर ने जल की महत्ता पर अपनी बात रखी। जल के महत्व पर एसडीओ पीएचआई सुभाष गाडगे ने जल की महत्ता पर जानकारी देते हुए बताया की जल संरक्षण पर वर्तमान की आवश्यकता है। वही उपयंत्री ने भी नलजल योजना की जानकारी देते हुए बताया की हर घर नल हर जल होगा। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक मीनाक्षी सोमकुवर,श्रीमती मुक्ता गाडगे पंचायत सचिव अनिल इधाते, गणेश चावके सचिन कोठेकर पंच मारती बुकने, श्यामराव जैवार देवराव रुंघे, महादेव जयवार विनोद भक्ते राजु चौधरी आदी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
