*ध्यान एक शख्सियत के साथ* ओशो मित्र मंडल अमरवाड़ा की तत्वाधान आयोजित ध्यान कार्यक्रम में आज दिनांक 13/11/22/को *मुख्य अतिथि माननीय श्री आर एस पटेल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला संघचालक परासिया* एवं संघ परिवार अमरवाड़ा के साथ प्राणायाम, आसन, सक्रिय ध्यान, विपस्सना और सातों चक्रों पर ध्यान, के साथ संघ परिवार से आए हुए सभी स्वयंसेवक को सद्गुरु ओशो साहित्य देकर सभी का सम्मान, वरिष्ठ एडवोकेट आदरणीय श्री राजेंद्र नेमा जी ने किया कार्यक्रम के अंत में माननीय पटेल साहब जी के द्वारा सद्गुरु ओशो के जीवन पर प्रकाश डाला , साथ ही उन्होंने कहा की जो व्यक्ति ध्यान करेगा, योग करेगा ,वह राष्ट्रप्रेम करेगा । सभी ने ओशो मित्र मंडल का आत्मीय आभार व्यक्त किया और यह ध्यान विद्या, जन जन तक पहुंचे ऐसे प्रयास हम सब मिलकर करें सभी से आग्रह किया ।
छमाही परीक्षा की तैयारियो मे जुटे शिक्षक दिसंबर माह मे हो सकती है 9वी से 12वी तक की परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को तिमाही परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद अब छमाही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है | स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे स्कूलों का चयन किया जा रहा है जिसके परिणाम तिमाही परीक्षा में 40% से कम आए है ताकि विभाग इन स्कूलों के विद्यार्थी के एक्सटा क्लास लगाकर उन्हें आगामी माह में होने वाली छमाह परीक्षा की पूर्ण रूप से तैयार कर सके हैं | मंडल द्वारा भी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि दिसंबर माह में छमाही परीक्षा का आयोजन किया जाना है | जिसकी तैयारी जल्द पूरी कर दी जाए | तैयारी की जवाबदारी मंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है | जिला शिक्षा कार्यालय में मिली जानकारी अनुसार कक्षा 11वीं व 12वीं की परीक्षा का संयुक्त संचालक और नवमी और दसवी की परीक्षा का पर्चा जिला शिक्षा अधिकारी विशेषज्ञ शिक्षकों से तैयार करवाएंगे | विभाग ने अफसरों से कहा है कि ख्याल रखें कि हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यार्थी के लिए पर्चा बनवाया जाए |
समस्या - सौसर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरी मे विधुत ट्रांसफार्मर जलने से किसानो को नही मिल पा रही बिजली परिणामस्वरूप फसले सुखने की कगार पर विधुत विभाग मे शिकायत दर्ज कराने के बावजूद नही हुआ समाधान
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के अधिकारी अनुभवी और अच्छे हैं। और बेहतर कार्य क्षमता के साथ अपने कार्यों को तत्परता से निर्वहन करते हैं। अधिकारी प्रदेश में जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर है ,उसे बनाए रखें ।और यह प्रयास करें कि छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में टॉप 10 में बना रहे। उक्त बातें जिला कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कही ।इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं समाधान पर विस्तृत जानकारी के साथ समाधान करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कृषि मंत्री के प्रभाव वाले जिले में विपणन संघ द्वारा शासन को लाखों रुपए की चपत लगा दी हैं। व्यापारियों से सांठगांठ कर किसानों के हक की खाल का जमकर गोलमाल किया है। जिसका खुलासा होते ही अब 3 सदस्य टीम द्वारा जांच के लिए गठित की गई है। जिसके तहत प्रशासन द्वारा खाद घोटाले की पड़ताल शुरू कर दी गई हैं। वहीं प्रशासन द्वारा मामले की पड़ताल करने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। इसमें कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अफसरों को शामिल किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अर्ध चंद्रासन और अर्ध ऊर्ष्ट्रासन
Transcript Unavailable.
