मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का आज विदाई समारोह और नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले का स्वागत समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से विदाई दी। वहीं नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले का पुष्पगुच्छ से आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया गया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

पंचायत कर्मियों ने खुले में फेंक दी मृत गाय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार रविवार को पंचायत कर्मियों ने खुले में मृत गाय दफनाने के बजाए उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला प्रकाश में आया वैसे ही बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से बात की सरपंच श्रीमती श्वेता गगन गोहेल ने कार्यकर्ताओं से कहा की पंचायत में अवकाश होने से मजदुर नहीं मिल पायेंगे आप ही गाय का अंतिम संस्कार कर दे पंचायत अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता कर देगी ।जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और गाय का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में राज ठाकुर और राकेश ठाकरे ने मोबाइल वाणी से चर्चा के दौरान बताया की मृत गाय को खुले में फेंकने से मृत गाय कुत्तों का निवाला बनती तथा गंदगी फैलने का भी अंदेशा था। पंचायत प्रशासन का मृत गाय के प्रति उदासीन रवैया निंदनीय है जिसकी बजरंग दल कड़ी निन्दा करता है ।

सृजन संस्था द्वारा किसानों को दी जानकारी पारडसिंगा | ग्राम पंचायत भवन खैरी तायगांव में किसानों को सृजन संस्था द्वारा बीच की जानकारी दी गई | यह संस्था किसान भाइयों को बीज वितरण करने का काम करती है इसकी जानकारी ग्राम खैरी तायंगांव बताई गई | संस्था की अरूणा जिचकार ने किसानों को बताया कि जिस किसान को भी बिज चाहिए वह किसान अपना नाम दर्ज कराएं और आधार नंबर दे तो दी निम्न बिज मिलेगा | इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच चंद्रशेखर कहाते उपसरपंच माधव ठाकरे अरुणा जिचकार आदी मौजूद रहे |

केंद्रीय मंत्री से की पांढुर्णा में ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने की मांग। ट्रेनों का स्टॉपेज पांढुर्णा स्टेशन में बढ़ाने कि मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को एक ज्ञापन सौंपा ।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सौंपे में कहा कि कोरोना काल के बाद से कई ट्रेनों का स्टॉपेज पांढुर्णा स्टेशन में बंद कर दिया गया है,जिसके कर्ण्यात्रियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में तत्काल ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया जाए।

अनुपम प्रगति शिक्षा समिति अमरवाड़ा द्वारा उमरिया में हुई । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के कुशल मार्गदर्शन में और विकासखण्ड समन्वयक वंदना राकेशिया के सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान की बैठक सेक्टर क्रमांक एक की बैठक सफ़लतम सम्पन्न हुई । जिसमे प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को शासन की योजनाओ की जानकारियां प्रदान की गई। मुख्य रूप से नशामुक्ति अभियान एवं स्वच्छता हेतु लोगो को संदेश दिया गया।

Download | | Get Embed Code

वक्रासन

26 नवंबर को सौसर में होगा संविधान दिवस का आयोजन सौसर | आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जाने को लेकर बौद्ध युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति की बैठक संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मुरलीधर काम्बले ने करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई | संरक्षक डॉ अशोक भगत उपाध्यक्ष रामदास बंसोड सचिव जी के पाटिल सुरेश डोंगरे लक्ष्मी दास बोरकर ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के द्वारा 26 नवंबर 1950 को भारतीय संविधान का निर्माण करते हुई इस देश के करोड़ों लोगों का उनके हक और अधिकार दिये थे | कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर एन डी शेंडे धर्मपाल देशेभतार उपस्थित रहेंगे | वही मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार सविधान का प्रियमबल का वितरण सगीतमय प्रबोधन आर्टिस्ट होगा | सम्मेलन समिति अध्यक्ष मुकेश बागडे सहसचिव सुरेश डोंगरे कोषाध्यक्ष नत्थु शेंडे पूनम पगारे तक्षशिला सिद्धार्थ बागडे मौजूद थे |

ग्राम पंचायत के नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी ठेकेदार ने व्यक्ति की नाराजगी निर्माण में पाई गई कमियां गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की दी नासीहत रामाकोना | जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रमाकोना में बन रहे नए पंचायत भवन के निर्माण का निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री उषा चौधरी ने किया | निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को अधिकारी द्वारा अच्छे से काम करने की नासीहत दी | चल रहे काम को देखकर अधिकारी ने काम करने वाले मिस्त्री पर एंव ठेकेदार पर नाराजगी भी जताई | अच्छा सेे अच्छा मटेरियल उपयोग करने की अधिकारी द्वारा निर्देश भी दिए गए |

नही मिला प्रसुति सहायता योजना का लाभ सी एम हेल्पलाईन मे शिकायत के बावजुद समाधान नही रामाकोना - रामाकोना निवासी श्रीमती वैशाली मलिक जिला अस्पताल छिदवाडा मे प्रसुती हेतु भर्ती हुई एवं 28 अप्रेल को बालक को जन्म दिया ! मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली प्रसुती सहायता राशी हितग्रही को आज दिनांक तक अप्राप्त है ! इस संबध मे लता मंगेशकर अस्पताल से मोबाईल वाणी से संपर्क कर बताया की प्रसुती को 6 माह हो चुके किन्तु आज दिनांक तक प्रसुती सहायता राशी नही मिली मजबुरण सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की वहा पर भी समाधान नही मिला ! हितग्रही ने बताया की उनके बालक स्वास्थ ठीक न होने से नागपुर लता मंगेशकर अस्पताल मे भर्ती है ! और अब रुपये की आवश्यकता है ! इस संबध मे सी एम हेल्पलाईन मे शिकायत कर्ता ललित मलिक कहते है यदी जरुरत पर योजना का लाभ न मिले तो योजना किस काम की

शासकीय कन्या उ मा विद्यालय अमरवाड़ा में सभी ने मिलकर किया आयोजन