पंचायत कर्मियों ने खुले में फेंक दी मृत गाय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार रविवार को पंचायत कर्मियों ने खुले में मृत गाय दफनाने के बजाए उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला प्रकाश में आया वैसे ही बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से बात की सरपंच श्रीमती श्वेता गगन गोहेल ने कार्यकर्ताओं से कहा की पंचायत में अवकाश होने से मजदुर नहीं मिल पायेंगे आप ही गाय का अंतिम संस्कार कर दे पंचायत अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता कर देगी ।जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और गाय का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में राज ठाकुर और राकेश ठाकरे ने मोबाइल वाणी से चर्चा के दौरान बताया की मृत गाय को खुले में फेंकने से मृत गाय कुत्तों का निवाला बनती तथा गंदगी फैलने का भी अंदेशा था। पंचायत प्रशासन का मृत गाय के प्रति उदासीन रवैया निंदनीय है जिसकी बजरंग दल कड़ी निन्दा करता है ।