नही मिला प्रसुति सहायता योजना का लाभ सी एम हेल्पलाईन मे शिकायत के बावजुद समाधान नही रामाकोना - रामाकोना निवासी श्रीमती वैशाली मलिक जिला अस्पताल छिदवाडा मे प्रसुती हेतु भर्ती हुई एवं 28 अप्रेल को बालक को जन्म दिया ! मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली प्रसुती सहायता राशी हितग्रही को आज दिनांक तक अप्राप्त है ! इस संबध मे लता मंगेशकर अस्पताल से मोबाईल वाणी से संपर्क कर बताया की प्रसुती को 6 माह हो चुके किन्तु आज दिनांक तक प्रसुती सहायता राशी नही मिली मजबुरण सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की वहा पर भी समाधान नही मिला ! हितग्रही ने बताया की उनके बालक स्वास्थ ठीक न होने से नागपुर लता मंगेशकर अस्पताल मे भर्ती है ! और अब रुपये की आवश्यकता है ! इस संबध मे सी एम हेल्पलाईन मे शिकायत कर्ता ललित मलिक कहते है यदी जरुरत पर योजना का लाभ न मिले तो योजना किस काम की
