छमाही परीक्षा की तैयारियो मे जुटे शिक्षक दिसंबर माह मे हो सकती है 9वी से 12वी तक की परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को तिमाही परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद अब छमाही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है | स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे स्कूलों का चयन किया जा रहा है जिसके परिणाम तिमाही परीक्षा में 40% से कम आए है ताकि विभाग इन स्कूलों के विद्यार्थी के एक्सटा क्लास लगाकर उन्हें आगामी माह में होने वाली छमाह परीक्षा की पूर्ण रूप से तैयार कर सके हैं | मंडल द्वारा भी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि दिसंबर माह में छमाही परीक्षा का आयोजन किया जाना है | जिसकी तैयारी जल्द पूरी कर दी जाए | तैयारी की जवाबदारी मंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है | जिला शिक्षा कार्यालय में मिली जानकारी अनुसार कक्षा 11वीं व 12वीं की परीक्षा का संयुक्त संचालक और नवमी और दसवी की परीक्षा का पर्चा जिला शिक्षा अधिकारी विशेषज्ञ शिक्षकों से तैयार करवाएंगे | विभाग ने अफसरों से कहा है कि ख्याल रखें कि हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यार्थी के लिए पर्चा बनवाया जाए |
