मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कोतवाल को दी गई शासकीय भूमि का उन्हें भूस्वामी बनाया जाए ।कोतवाल को नियमितीकरण किया जाए तथा नियमितीकरण में विलंब होने पर उन्हें कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए ।नगर निगम या नगर पालिका में कोतवाल की मृत्यु होने पर उनके परिवार को नियुक्ति दी जाए तथा कोतवाल को 60 वर्ष की आयु में निकालने के आदेश को खारिज किया जाए। जैसी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कोतवाल संघ में ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाई के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परीक्षाओं का समय नजदीक आते देख जिले में हर दिन स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अनुसार हर दिन डीपीसी सहित बीआरसी जन शिक्षकों को स्कूल का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट ने अभियान की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी आई एम बी भीमनवार सहित उनकी टीम ने 25 स्कूलों का निरीक्षण किया जहां 14 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा दो अन्य विकास खंड में एक चौरई में 2 स्कूलों का निरीक्षण हुआ जबकि शेष विकासखंड में निरीक्षण करने नहीं पहुंच सकी है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर श्रीमती चित्रपट लेने ली है। उन्होंने विभाग के अंतर्गत संचालित मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना अमृत सरोवर अभियान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की है। जिला कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पानी बचाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में अभी से कार्य करने और जल संरक्षण को प्राथमिकता एजेंडे में शामिल करते हुए मनरेगा योजना के अंतर्गत वाटर कनेक्शन के कार्य ज्यादा से ज्यादा करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 3 दिनों से मौसम एक जैसा ही बना हुआ है हवाओं की गति हमने एवं ठिठुरन भरी ठंड भी कम होने लगी है। न्यूनतम तापमान बुधवार की रात 10 डिग्री कम दर्ज किया गया लेकिन गुरुवार की अधिकतम तापमान 28. 4 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार गुरुवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया है। उसको बनाने से अधिकतम तापमान में कमी नहीं आ रही है। लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम को प्रभावित करने वाला कोई एक सिस्टम एक्टिव नहीं है। हवा की गति धीमी पड़ी हुई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
सभी विकासखण्डों में हो रहे अभूतपूर्व कार्य।
गड्ढे और धूल के गुब्बारों के कारण हो रही है दुर्घटनाये। कोई नही दे रहे है ध्यान।
बज्रासन। पाचन तंत्र मजबूत होता है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त मध्यप्रदेश कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा इसको लेकर नशा मुक्त मध्यप्रदेश को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नशामुक्त भारत अभियान व 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक आयोजित नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों किसानों को नहरों के माध्यम से पानी छोड़ने को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को चौरई स्थित नहरों का निरीक्षण करने पहुंची। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले गुरुवार की सुबह जिले के अनुविभाग चौरई पहुंची और पेंच व्यपवर्तन परियोजना की बाँयी तट नहर की आर.डी. 19 कि.मी. एवं दाँयी तट नहर की आर.डी. 3 कि.मी. ग्राम कपुर्दा का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहरों की साफ-सफाई का कार्य शत - प्रतिशत पूर्ण कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने के निर्देश दिये हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए राज्य शासन द्वारा पुनर्वास केंद्र बनाया गया है जिसके माध्यम से दिव्यांग जनों को निशुल्क उपचार किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा दिव्यांग जनों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाड़ा में फिजियोथेरेपी यूनिट की व्यवस्था की गई है। इस यूनिट में लकवा, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ो का दर्द, फ्रेक्चर के बाद होने वाली अकडन-जकड़न, गठिया वात, साइटिका, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, डाउन सिन्ड्रोम आदि समस्याओं से ग्रसित दिव्यांग जनों को सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.दीपिका वर्मा द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क फिजियोथेरेपी दी जायेगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
