मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए राज्य शासन द्वारा पुनर्वास केंद्र बनाया गया है जिसके माध्यम से दिव्यांग जनों को निशुल्क उपचार किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा दिव्यांग जनों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाड़ा में फिजियोथेरेपी यूनिट की व्यवस्था की गई है। इस यूनिट में लकवा, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ो का दर्द, फ्रेक्चर के बाद होने वाली अकडन-जकड़न, गठिया वात, साइटिका, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, डाउन सिन्ड्रोम आदि समस्याओं से ग्रसित दिव्यांग जनों को सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.दीपिका वर्मा द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से नि:शुल्क फिजियोथेरेपी दी जायेगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।