मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाई के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परीक्षाओं का समय नजदीक आते देख जिले में हर दिन स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अनुसार हर दिन डीपीसी सहित बीआरसी जन शिक्षकों को स्कूल का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट ने अभियान की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी आई एम बी भीमनवार सहित उनकी टीम ने 25 स्कूलों का निरीक्षण किया जहां 14 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा दो अन्य विकास खंड में एक चौरई में 2 स्कूलों का निरीक्षण हुआ जबकि शेष विकासखंड में निरीक्षण करने नहीं पहुंच सकी है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
