मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कोतवाल को दी गई शासकीय भूमि का उन्हें भूस्वामी बनाया जाए ।कोतवाल को नियमितीकरण किया जाए तथा नियमितीकरण में विलंब होने पर उन्हें कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए ।नगर निगम या नगर पालिका में कोतवाल की मृत्यु होने पर उनके परिवार को नियुक्ति दी जाए तथा कोतवाल को 60 वर्ष की आयु में निकालने के आदेश को खारिज किया जाए। जैसी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कोतवाल संघ में ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
