पशुपालकों ने बीते दिवस सांसद नकुल नाथ को सौंपा ज्ञापन

हादसों को न्यौता दे रहे हैं सूखे पेड

पार्किंग पर कार्रवाई के अभाव में हो रहे हादसे

शीतलहर से बचाव के लिए जलाने लगे अलावा ठंड ने एकाएक रफ्तार पकड़ ली है बीते चार पांच दिनों से शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है है। शीतलहर से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोग अलाव जलाने लगे हैं ।

परिवार में पहली बिटिया ने लिया जन्म तो पिता ने फ्री गुपचुप बांट खुशी की जाहीर छिंदवाड़ा के बरारीपुरा निवासी संजित चंद्रवंशी के यहां बिटिया ने जन्म लिया तो फ्री गुपचुप बांट कर अपनी खुशी जाहिर का संजित चंद्रवंशी ने बताया की वह तीन भाई हैं और सभी के यहां बेटे ही है और उन्हें भी एक पांच साल का बेटा है ।उनके यहां 15 नवम्बर को लाडली लक्ष्मी के रुप बेटी ने जन्म लिया जिसका नामकरण आशी रखा गया है । संजित चंद्रवंशी का मुख्य व्यवसाय गुपचुप का ठेला ही है । वह पिछले डेढ़ साल से यही काम कर रहे हैं ।

भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने मीडिया संघ ने सौंपा ज्ञाप मध्य प्रदेश मीडिया संघ के द्वारा हाल ही में छिंदवाड़ा में पहुंचकर नव पदस्थ हुई कलेक्टर पटले को ज्ञापन सोपते हुए सौसर क्षेत्र की अनेक समस्याओं से अवगत करते हुए अवैध व्यवसाय ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कलेक्टर पटले को सौपे गए ज्ञापन में मध्य प्रदेश मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र और सौसर छेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर डोलोमाइट खदानों ओर गिट्टी केशरो का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। डोलोमाइट खदानों में गोवारी वाडोना,मालेगाव,कच्चिधाना देवी बडोसा, संगम सावगा आदि का समावेश है। डोलोमाइट खदान संचालकों के द्वारा अपने रकबे बाहर जाकर कई एकड़ शासकीय भूमि में अवैध रूप से ब्लास्टिंग करते हुए राजस्व को करोड़ों रुपए का फरमा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी डोलामॉइट खदानों ओर गिट्टी केशरो की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र बोरगाव,रेमंड चोक के अलावा सौसर नगर में बड़े पैमाने पर भू माफियाओं के द्वारा किसानों से ओने पौने दामों पर खेती की भूमि में प्लाट काटकर बेचकर करोड़ों रुपए की चादी काटी जा रही है। बिना डायवर्शन,रेरा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग,आदि राजस्व विभाग के नियमों के विरुद्ध में जाकर प्लाट धारकों को बिना बिजली-सड़क-पानी मंदिर गार्डन नालियों की सुविधा देते हुए अवैध रूप से प्लाटों की बिक्री की जा रही है। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में सौसर क्षेत्र में अवैध रूप से व्यवसाय को संचालित करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान मीडिया संघ के द्वारा अवैध व्यवसाय ओर भूमाफियों की एक सूची भी प्रशासन को सौंपी गई है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.