मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों किसानों को नहरों के माध्यम से पानी छोड़ने को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को चौरई स्थित नहरों का निरीक्षण करने पहुंची। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले गुरुवार की सुबह जिले के अनुविभाग चौरई पहुंची और पेंच व्यपवर्तन परियोजना की बाँयी तट नहर की आर.डी. 19 कि.मी. एवं दाँयी तट नहर की आर.डी. 3 कि.मी. ग्राम कपुर्दा का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहरों की साफ-सफाई का कार्य शत - प्रतिशत पूर्ण कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने के निर्देश दिये हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
