बच्चों के लिए तैयार होने वाले भोजन में प्रतिदिन किचन गार्डन मॉ की बगिया से निकली सब्जियों का उपयोग होता है। यहां उगाई जा रही सभी सब्जियां पुरी तरह रसायन युक्त है । शुद्ध व ताजी सब्जियां मध्यान्ह भोजन को स्वादिष्ट बनती है ।
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा जिले में आज से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। साढे तीन हजार से ज्यादा किसानों ने इसके लिए अपना पंजीयन कराया है। जिले में बनाए गए आठ खरीद केंद्रों में आज से खरीदी शुरू हो जाएगी। पंजीकृत किसान को मैसेज के जरिए सुचना मिलेगी की उन्हें किस खरीद केंद्रों में जाकर अपनी उपज बेचनी होगी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में 2 नए शासकीय कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को अब तक मंजूरी का इंतजार है। साल की शुरुआत में ही शासन ने लेट कॉलेज से जिले की स्थिति और नए कॉलेजों के प्रस्ताव की मांग की थी ।लेकिन अब तक इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई है। दरअसल शहर के दोस्त दोनों बड़े कॉलेजों में क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी हैं। वही जिले में शासकीय अनुदान प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों से मिलाकर कुल 48 कॉलेज संचालित है। इसमें 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है। शहर के लीड कॉलेज और गल्र्स कॉलेज में 19 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं ।शहर के दोनों शासकीय कॉलेजों की क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी होने से एडमिशन की लंबी कतार लगती है ।इसी स्थिति को देखते हुए शहर में एक गर्ल्स कॉलेज और एक को एड कॉलेज खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से हटके इस प्रस्ताव को लेकर दोबारा मांग उठ रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले में तामिया पातालकोट में 9 दिसंबर से होने वाला पातालकोट महोत्सव टल गया है। फंड की कमी सहित अन्य कारणों से फिलहाल इसे टाल दिया गया है और प्रस्ताव मध्य प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट को भेज दिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा इस महोत्सव को मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से कराए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पहले इस महोत्सव को 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच कराए जाने की तैयारी थी इ.सके लिए तकरीबन 60 लाख रुपये की फंड की डिमांड भी हुई थी। लेकिन अब पुरे आयोजना को मध्य प्रदेश टूरिज्म की ओर से कराया जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है हवाओं की दिशा उत्तरी होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ का असर ठंड को प्रभावित कर रहा है जिसके चलते तापमान कम ज्यादा हो रहा है शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 8 पॉइंट 6 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम पारा 27 पॉइंट 4 डिग्री दर्ज किया गया है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 नवंबर से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है ।जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कलेक्टर पहुंची आदिवासी विकासखंड बिछुआ पेसा नियम की जनपद स्तरीय कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर समझा पेसा नियम ============================================ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ पहुंचीं और पेसा नियम के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले को नियम के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। कलेक्टर ने ग्राम सभाओं के गठन, निर्णय एवं प्रक्रिया और उसके विशेष अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सतीश भलावी और उपाध्यक्ष श्री निरंकुश नागरे सहित जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से अनेकों प्रश्न पूछकर पेसा नियम से जुड़ी अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया एवं पेसा नियम को और बेहतर ढंग से समझा। कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले से कहा कि पेसा नियम जनजातीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को जल, जमीन, जंगल, सामाजिक समरसता और उनकी संस्कृति के रक्षण के लिए विशेष अधिकार प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इन ग्रामीण जनों तक ये नियम पहुंच सके इसके लिए इस नियम से संबंधित जो भी डाउट हों उन्हें बेझिझक होकर पूछें और पेसा नियम को अच्छे से समझें। तभी हम आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामीण जनों को इस नियम के बारे में जागरूक कर इसका प्रभावी क्रियान्वयन कर पाएंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं जो गांव-गांव जाकर पेसा नियम के संबंध में जागरूकता फैलाएंगे, लेकिन इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अमले की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पेसा नियम के संबंध में जन जागरूकता और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा भी पेसा नियम 2022 के बारे में सरल भाषा में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती पटले और मास्टर ट्रेनर के अलावा वनमंडलाधिकारी दक्षिण श्री एल.के.वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री एस.एस.मरकाम, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ममता कुलस्ते व तहसीलदार बिछुआ श्री दिनेश उईके द्वारा भी जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जीआरएस, पटवारी और वनरक्षकों को पेसा नियम की जानकारी देते हुए ग्राम सभा के गठन और उसके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसी प्रकार आज आदिवासी विकासखंड तामिया में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला में एडीएम श्री ओ.पी.सनोडिया और आदिवासी विकासखंड हर्रई में आयोजित कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले को पेसा नियम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया ।
Transcript Unavailable.
