विकासखंड सौसर के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान समझी फूड प्रोसेसिंग की विधि स्कूली छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सौसर- स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड सौसर के 90 छात्रों के दल ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय धुरडे के निर्देशन पर सहायक नोडल अधिकारी सूर्यकीर्ति काले एवं चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव के सफल फूड लिमिटेड ,सुंदर फूड लिमिटेड एवं शिवालिका इंडस्ट्रीज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मसालों ,अचार , केचप ,सॉस, चिप्स, पॉपकॉर्न इत्यादि खाद्य पदार्थों के रॉ मटेरियल से पैकेजिंग तक की फूड प्रोसेसिंग विधि को देखा एवं समझा। सफल फूड लिमिटेड के फूड क्वालिटी मैनेजर प्रणव एवं अंजना जैन ने छात्र-छात्राओं को फूड प्रोसेसिंग की विधि समझाते हुए छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। जबकि सुंदर फूड लिमिटेड में मुरली बारापात्रे ने छात्र-छात्राओं को आलू से चिप्स बनाने एवं पैकेजिंग की विधि को समझाते हुए उन्हें प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कराया । अंत में छात्रों को शिवालिका इंडस्ट्री में फेब्रिकेशन की तकनीक एवं इंजीनियरिंग वर्क्स को वामनराव ठोंबरे ने समझाते उन्हें ग्राइंडर ,पंचिंग एवं कलर पाउडर गन मशीन एवं ओवन के बारेे में जानकारी प्रदान की। भ्रमण केे अंत में छात्र छात्राओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध चौसठ योगिनी जोगना माता मंदिर में दर्शन लाभ लिया । इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में विकासखंड सौसर के 30 हाई स्कूल ,हायर सेकेंडरी विद्यालयों के उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त छात्र छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण कार्यक्रम में जहीर खान गुणेंद्र मुंदाफले, श्रीमती नलिनी खंडाईत, श्रीमती बिरसीया इवनाती, श्रीमती अंजू शुक्ला एवं श्रीमती चेतना सहारे ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 26 नवंबर भारत संविधान दिवस के उपलक्ष में छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य शासन द्वारा “भारत लोकतंत्र की जननी” विषय पर 26 नवंबर को “संविधान दिवस” के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिये जाने के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर कार्यालय क प्रांगण में भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया । साथ ही सभी कर्मचारियों को संविधान के उद्देश्य/विचारधारा को बनाये रखने की प्रतिबध्दता का संकल्प दिलाया गया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

संविधान दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने राजभवन मार्च निकाला एव राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,जिले के आदिवासी विकासखंड हर्रई में संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की की उपस्थिति में पेसा एक्ट के संबंध में आयोजित कार्यशाला में जिला स्तर व जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीएम अमरवाड़ा, सीईओ जनपद पंचायत अमरवाड़ा, नायब तहसीलदार व जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, खंड स्तरीय अधिकारी, पटवारी, सचिव व ग्रामीणजन उपस्थिति थे । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत इन दिनों शालाओं में भी नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है ।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी श्री आई.एम.भीमनवार की उपस्थिति में डाइट छिंदवाड़ा में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता व्याख्यान संपन्न हुआ । व्याख्यानमाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नशा मुक्त भारत अभियान प्रो.डॉ.पी.एन.सनेसर और श्री राकेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के विषय में मार्गदर्शन दिया गया । कार्यक्रम में डॉ.सनेसर द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

संविधान पर दी विशेष जानकारी

Transcript Unavailable.

संविधान दिवस पर गांधी वादी एवं लोहिया वादी विचारक डा अनुप सिंह से खास बातचीत कर संविधान दिवस पर संविधान आम जीवन में किस तरह आवश्यक है।

संविधान दिवस पर एक खास मुलाकात सीके चौबे सर जनपद पंचायत सिवनी की छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी के साथ