पूर्ण वृतासन। अनावश्यक चर्बी को कम करता है।

ओशो ध्यान मंडल द्वारा आज विशेष कार्यक्रम "ध्यान खास सख्शियत के साथ" में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक ध्यान कार्यक्रम प्रतिदिन की भांति चला और विगत कई सप्ताह की परंपरा जैसे नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की श्रृंखला में आज सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा के कवियों और साहित्यकारों का सम्मान ओशो ध्यान समिति के सदस्यों के हस्ते 'ओशो साहित्य' भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सतपुड़ा साहित्य मंच के संरक्षक कृष्ण कुमार नेमा त्यागी, जी एस सिसोदिया जी, सचेतक मृदुल अमरपुरी,अध्यक्ष विनोद अंजान, उपाध्यक्ष मनीष जैन तारण, कोषाध्यक्ष ऋतुराज बसंत, सचिव राजेश तिवारी विप्लव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओशो ध्यान केंद्र प्रमुख सतपुड़ा साहित्य मंच के संरक्षक राजेंद्र नेमा नस्तर जी के साथ साथ सभी उपस्थित योग अभ्यर्थियों ने सम्मान समारोह में भाग लिया। सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा की ओर से ओशो ध्यान केंद्र का हार्दिक आभार

रोटरी क्लब ने रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज में किया | जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कर रहे विद्यार्थियों ने भी सभागिता की |सभी ने कैनवास पर चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताएं | इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव विनोद तिवारी कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल पंकज अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया प्रथम आराधना पाटिल, द्वितीय भाग्यश्री डेहरिया एवं तृतीय गुंजा गिडवानी रही उपहर एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया गया । साथी ही सांत्वना पुरस्कार में जूनियर वर्ग के रूद्रेश शिह कुमारी पूर्वी पटेल को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक अखिलेश जैन ने उपस्थितजनो का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से डिंकल पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सश्किय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रमेश सिंह शेगर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में मध्याह्न भोजन के तहत भोजन के अलावा फलो का भी उपयोग होता है। मध्याह्न भोजन के लिए विद्यालय में ही मॉ की बगिया के तहत जैविक फल और सब्ज़ियां उगाई जाती है। इसी बगीचे में उगे सब्ज़ी और फल बच्चों को मध्याह्न भोजन में उपलब्ध कराये जाते है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर के ग्राम सूर्याबूर्या पागड़ी में गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 40 गौ-वंश पाये गये। गोडाउन में पर्याप्त मात्रा में मक्के की कड़वी पाई गई जिसे चैफ कटर से कुट्टी बनाकर गौ-वंश को खिलाने के निर्देश गौ-शाला के सचिव को दिये गये । गौ-शाला में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने पानी के टांकों की साफ-सफाई करने और गौ-शाला में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये ।

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत एक नगर व 2 ग्रामों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक कर नशामुक्ति की दिलाई शपथ ============================================ प्रदेशव्यापी नशामुक्‍ति अभियान के अंतर्गत म.प्र.जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था और ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा जिले के विकासखण्ड सौंसर के नगर पिपलानारायणवार और ग्राम गांगतवाडा व बानाबाकोड़ा में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति के लिए जागरूक कर शपथ दिलाई गई। संस्था प्रमुख श्री श्यामराव धवले ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संस्था द्वारा समाज के सभी वर्गो में बढ़ती हुई मद्यपान व मादक पदार्थ/द्रव्यों के सेवन की प्रवृत्ति की रोकथाम व इनसे होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराया जा रहा हैं । संस्था समन्वयक श्री विजय वनकर ने नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर संस्था के श्री दुर्गा ढोक, शिक्षकगण सर्वश्री अशोक लिखारे, विद्या गुर्वे, गणेश राऊत, प्रवीण नांदेकर, धनराज सरोदे, प्रदीप गोहत्रे, सुनील कोठे, अरूण कोचे, उमेश डोंगरे, ईश्वर नेवारे, सतीश डेहरवार, शालू कोठे, राजेश कोल्हे आदि उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से डिंकल पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विकासखंड सौसर के सश्किय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक रत्नाकर बुले से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि तीन साल पहले शासन ने स्कूलो में किचन गार्डन योजना लागू की थी।उनके स्कूल में मध्याह्न भोजन के तहत भोजन के अलावा फलो का भी उपयोग होता है। शासकीय प्राथमिक शाला खांडसिवनी के शिक्षक बच्चों की लगन और बालकों के सहयोग से निरन्तर मॉ की बगिया से पोष्टिक व स्वादिष्ट सब्जीयों का उपयोग मिड डे मील योजना में कर रहे हैं। जिससे बच्चों को रुचिकर भोजन मिलता है।विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर।

Transcript Unavailable.

सतपुड़ा साहित्य मंच की काव्यगोष्ठी संपन्न दिनांक 26 नवंबर 2022 शनिवार को आदर्श शिवोम विद्या मंदिर अमरवाड़ा में सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा के कवियों की उपस्थिति में मासिक बैठक के साथ काव्यगोष्ठी संपन्न हुई जिसमे सचेतक मृदुल अमरपुरी, अध्यक्ष विनोद सनोडिया अंजान, उपाध्यक्ष मनीष तारण, सचिव राजेश तिवारी विप्लव, सहसचिव जय सांवरा, प्रचार मंत्री प्रमोद प्रेम, प्रदीप वर्मा के साथ-साथ अन्य श्रोता भी उपस्थित रहे। सभी कवियों ने अपना श्रेष्ठ काव्यपाठ किया। अध्यक्ष विनोद अंजान ने बताया कि सतपुड़ा साहित्य मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना और नए कलमकारों को मंच प्रदान करना है, मंच की मासिक बैठक और काव्यगोष्ठी हर माह आयोजित की जाती है, क्षेत्र में जो भी कलमकार, काव्य और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते हैं या लिखते हैं उनका साहित्यिक मंच में हार्दिक स्वागत है।

Download | | Get Embed Code

कान के व्यायाम