रोटरी क्लब ने रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज में किया | जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कर रहे विद्यार्थियों ने भी सभागिता की |सभी ने कैनवास पर चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताएं | इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव विनोद तिवारी कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल पंकज अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया प्रथम आराधना पाटिल, द्वितीय भाग्यश्री डेहरिया एवं तृतीय गुंजा गिडवानी रही उपहर एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया गया । साथी ही सांत्वना पुरस्कार में जूनियर वर्ग के रूद्रेश शिह कुमारी पूर्वी पटेल को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक अखिलेश जैन ने उपस्थितजनो का आभार व्यक्त किया।