सतपुड़ा साहित्य मंच की काव्यगोष्ठी संपन्न दिनांक 26 नवंबर 2022 शनिवार को आदर्श शिवोम विद्या मंदिर अमरवाड़ा में सतपुड़ा साहित्य मंच अमरवाड़ा के कवियों की उपस्थिति में मासिक बैठक के साथ काव्यगोष्ठी संपन्न हुई जिसमे सचेतक मृदुल अमरपुरी, अध्यक्ष विनोद सनोडिया अंजान, उपाध्यक्ष मनीष तारण, सचिव राजेश तिवारी विप्लव, सहसचिव जय सांवरा, प्रचार मंत्री प्रमोद प्रेम, प्रदीप वर्मा के साथ-साथ अन्य श्रोता भी उपस्थित रहे। सभी कवियों ने अपना श्रेष्ठ काव्यपाठ किया। अध्यक्ष विनोद अंजान ने बताया कि सतपुड़ा साहित्य मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना और नए कलमकारों को मंच प्रदान करना है, मंच की मासिक बैठक और काव्यगोष्ठी हर माह आयोजित की जाती है, क्षेत्र में जो भी कलमकार, काव्य और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते हैं या लिखते हैं उनका साहित्यिक मंच में हार्दिक स्वागत है।
