मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में 2 नए शासकीय कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को अब तक मंजूरी का इंतजार है। साल की शुरुआत में ही शासन ने लेट कॉलेज से जिले की स्थिति और नए कॉलेजों के प्रस्ताव की मांग की थी ।लेकिन अब तक इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई है। दरअसल शहर के दोस्त दोनों बड़े कॉलेजों में क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी हैं। वही जिले में शासकीय अनुदान प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों से मिलाकर कुल 48 कॉलेज संचालित है। इसमें 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है। शहर के लीड कॉलेज और गल्र्स कॉलेज में 19 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं ।शहर के दोनों शासकीय कॉलेजों की क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी होने से एडमिशन की लंबी कतार लगती है ।इसी स्थिति को देखते हुए शहर में एक गर्ल्स कॉलेज और एक को एड कॉलेज खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से हटके इस प्रस्ताव को लेकर दोबारा मांग उठ रही है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
