मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है हवाओं की दिशा उत्तरी होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ का असर ठंड को प्रभावित कर रहा है जिसके चलते तापमान कम ज्यादा हो रहा है शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 8 पॉइंट 6 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम पारा 27 पॉइंट 4 डिग्री दर्ज किया गया है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 नवंबर से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है ।जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।