छिंदवाड़ा जिले में आज से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। साढे तीन हजार से ज्यादा किसानों ने इसके लिए अपना पंजीयन कराया है। जिले में बनाए गए आठ खरीद केंद्रों में आज से खरीदी शुरू हो जाएगी। पंजीकृत किसान को मैसेज के जरिए सुचना मिलेगी की उन्हें किस खरीद केंद्रों में जाकर अपनी उपज बेचनी होगी।