मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेंद्र कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का संपूर्ण जिले में आयोजन किया जाएगा ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रेल सुविधाओं को बढ़ावा छिंदवाड़ा में ट्रेन की कनेक्टिविटी के साथ ट्रेनों को बढ़ाए जाने की मांग का मुद्दा एक बार फिर से बैठक में गूंजेगा। बुधवार को नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और सांसदों की बैठक होनी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले सांसदों को इस बैठक में जिले के सांसद नकुल नाथ की ओर से इसका प्रतिनिधित्व मध्य रेलवे के डी आर यू सी सी सदस्य अजय सिन्हा करेंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा प्रोजेक्ट इंजन के तहत वंचित बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक संस्थानों की भागीदारी और सहयोग से प्रत्येक वंचित बच्चे की उम्र के अनुसार उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, संपत्ति ,आर्थिक, मनोसामाजिक आदि जरूरतों के अनुसार त्वरित और दीर्घकालीन योजना बनाने के निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को कृषि से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मधुमक्खी पालन पर वर्चुअल ट्रेनिंग दी गई ।कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित कृषि उद्यानिकी पशुपालन कृषि विज्ञान केंद्र अनुसंधान केंद्र एनआरएम और नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित थे। जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में वर्चुअल रूप से ट्रेनिंग पर चर्चा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ठंड के तेवर बने हुए हैं। सर्द हवाएं लगातार चल रही है वहीं मंगलवार को सुबह से हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ ही सर्द हवाओं के चलने से दिन में भी ठंड का एहसास हुआ है। वही शाम को के बाद से सर्द हवाओं की गति बढ़ने से कब कब आने का के कारण ठंड का एहसास भी हुआ है वहीं शाम को बदल से सर्द हवाओं की गति बड़ी है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
