मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रेल सुविधाओं को बढ़ावा छिंदवाड़ा में ट्रेन की कनेक्टिविटी के साथ ट्रेनों को बढ़ाए जाने की मांग का मुद्दा एक बार फिर से बैठक में गूंजेगा। बुधवार को नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और सांसदों की बैठक होनी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले सांसदों को इस बैठक में जिले के सांसद नकुल नाथ की ओर से इसका प्रतिनिधित्व मध्य रेलवे के डी आर यू सी सी सदस्य अजय सिन्हा करेंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
