सत्यपाल महाराज का कीर्तन आज खैरीतायगांव के बाजार चौक में सत्यपाल महाराज का जाहरि कीर्तन होगा नारी शक्ति श्रीमद्भागवत महिला मंडल योग ग्राम वासियों के आयोजन में कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा
दुखद खबर सोनी कंप्यूटर के संचालक मनोज सोनी के पिताजी श्री नंदन सोनी जी का 74 वर्ष की आयु में आज शाम अल्प बीमारी के चलते निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्षधाम में होगा, अंतिम यात्रा कल दोपहर 1:30 बजे उनके निज निवास पंचशील कॉलोनी के आगे गीता नगर से निकलेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें । ॐ शांति
रोजगार मूलक जानकारियों से लोगो को अवगत कराया गया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोघरी में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन संपन्न - अमरवाड़ा -आज संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोघरी में भी यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री यादव ने जानकारियां दी की शाला में विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम जिसमें कृषि ,प्लंबर तथा कला संकाय से संबंधित अध्ययन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर से संबंधित जानकारियां विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री धनपाल शाह उइके , उपसरपंच, ग्राम के गणमान्य, पालकगण शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं जिनमे श्री विनोद आनंद तिवारी ,शासकीय हाई स्कूल उमरिया के प्राचार्य श्री आरके डेहरिया, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री महेश डेहरिया ,मास्टर ट्रेनर मेंटर राजेश तिवारी, कुशल कृषक दयाशंकर सूर्यवंशी , प्रोफेसर अभिषेक त्रिपाठी, डॉ पूजा त्रिपाठी ने कुशल मार्गदर्शन दिया। शालेय स्टॉफ सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही । आगन्तुको ने विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी कड़ी में खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर छिन्दवाडा जिले में 25 जनवरी को टार्च रिले की अगवानी होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा की अध्यक्षता में आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में बैठक संपन्न हुई। बैठक में टार्च रिले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई । बैठक में रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीन नायडू, शिक्षा विभाग के कीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक श्री के.के.उरमलिया, उच्च शिक्षा विभाग के कीडा अधिकारी श्री अजय ठाकुर व श्री अनिल झरबडे, समाजसेवी श्री पूरनलाल राजलानी, खेल संघों के प्रतिनिधि सर्वश्री राजेन्द्र ठाकुर, रविकान्त अहिरवार, गोविन्द इवनाती, इशु परमार और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मेला के सम्बन्ध में हुई बैठक। महा शिवरात्रि के अवसर पर भूराभगत में आयोजित होने वाले महादेव मेला के सम्बन्ध में, कलेक्टर सीतला पटले के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक मेला के अस्थान भूराभगत में आयोजित की गई थी तथा इस बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे।
शहर से हटाया गया अतिक्रमण। छिंदवाड़ा के नगरनिगम अतिक्रमण विरोधी दस्ते के द्वारा गुरुवार को सहर के फवारा चौक पेट्रोल पम्प के आस पास के अतिक्रमण कारियोँ के खिलाफ कार्रवाई की गई। करवाई के दौरान निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को दुबारा सड़क पर दूकान नहीं लगाने की हिदायत दी, तथा इस कार्रवाई में राजस्वा निरक्षक साडिश खान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे
जरूरतमंदों के लिए विशेष सामग्री वितरण समारोह का किया गया आयोजन। अमरवाड़ा तहसील के ज़रूरतमंद बालिकाओं, स्टूडेंट्स तथा असहाय लोगों के लिए नटनीमाई सेवा समिति के द्वारा विशेष सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इसी सन्दर्भ में राम मंदिर प्रांगण में ज़रूरतमंद लोगों के ज़रूरत अनुसार सामानों का वितरण किया गया, तथा बालिकाओं के विवाह के लिए ग्रहस्त्य सामग्री उपहार सवरूप दिया गया। तथा नगर पालिका परिषद् के साथ मिल कर, अमरवाड़ा तहसील में ज़रूरत मंद लोगों की मदद करने वाले लोगों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
पवनमुक्तासन। गैस कब्ज़ में लाभकारी
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सप्ताहिक बैठक में शहर के व्यवसाई कॉन्प्लेक्स में जहां पार्किंग होनी थी ।वहां संचालकों द्वारा दुकानें खोल दी गई है ।बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में ऐसे मामले सामने आने पर आयुक्त ने उपयंत्री योग को सरकार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।आयुक्त ने कहा है कि, इन अव्यवस्थाओं की वजह से शहर में सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। जिसके कारण पूरा शहर अव्यवस्था अवस्थित हो गया है। बुधवार को समीक्षा बैठक में कमिश्नर राहुल सिंह ने कहा कि सर्वे 2023 के तहत सामुदायिक शौचालय की समीक्षा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
