मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को कृषि से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मधुमक्खी पालन पर वर्चुअल ट्रेनिंग दी गई ।कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित कृषि उद्यानिकी पशुपालन कृषि विज्ञान केंद्र अनुसंधान केंद्र एनआरएम और नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित थे। जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में वर्चुअल रूप से ट्रेनिंग पर चर्चा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
