मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई असफल विद्यार्थी निराश न हों, "रूक जाना नहीं" योजना पुन: तैयारी का अवसर देती है ======================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन परीक्षाओं के घोषित होने जा रहे परिणामों के संदर्भ में विशेष संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने वाले हैं। सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। जो विद्यार्थी असफल रहे हैं, वे बिल्कुल चिंता न करें। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अवसर मिलते हैं। हताश या निराश नहीं होना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता और असफलता में सम रहना है। कहा भी गया है कि, "क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्त्तव्य पथ पर जो मिला, वह भी सही यह भी सही।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता-असफलता को सामान्य मानते हुए यह सोचे कि असफल हुए तो अगली बार गंभीरता से प्रयास कर के सफल होंगे। कोई तात्कालिक कारण और परिस्थितियाँ होती हैं, जिसकी वजह से हम अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने एक योजना प्रारंभ की थी, "रूक जाना नहीं"। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि ऐसे विद्यार्थी अगली बार अच्छी कोशिश करके जरूर सफल हो जाएंगे।

आज सुबह 9-00 बजे कृषि उपज मंडी में शंकराचार्य स्वामी का आगमन

नागपुर में गुंजा छिंदवाड़ा की रेल सुविधा का मुददा

पर्यटन को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई जाएगी पर्यटन स्थल की तस्वीरें और पेंटिंग

आज दसवीं बारहवीं का रिजल्ट जिले से 54000 से ज्यादा विद्यार्थी हुए शामिल

सुबह की सुर्खियां

वन मंत्री डॉ.शाह का भ्रमण कार्यक्रम ======================= प्रदेश के वन मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह आज प्रात: 7 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे । आप दोपहर 12 से 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में जनजातीय परियोजना सलाहकार मंडल सौंसर और तामिया की संयुक्त बैठक लेने के बाद शाम 5 बजे छिंदवाड़ा से पातालकोट के लिये प्रस्थान करेंगे । आप शाम 6 बजे पातालकोट पहुंच कर बैगा, भारिया व सहरिया जनजातीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद पातालकोट में ही रात्रि विश्राम करेंगे । वन मंत्री डॉ.शाह 26 मई को प्रात: 9 बजे पातालकोट से पचमढ़ी के लिये प्रस्थान करेंगे ।

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

Transcript Unavailable.

प्राइवेट बस स्टैण्ड और जामई मार्ग पर बसों/ऑटो रिक्शा की बारीकी से की गई जाँच ======================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया द्वारा प्राइवेट बस स्टैण्ड छिंदवाड़ा में जाँच दल के साथ पहुंचकर सभी बसों की बारीकी से जाँच की गईं और यात्री बसों में खामियां पाये जाने पर संबंधित बस संचालकों पर जुर्माना की कार्यवाही की गईं और 3 यात्री बसों में अधिक खामियां पाये जाने पर तीनों बसों को जप्त कर परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। साथ ही जामई मार्ग पर बस संचालक द्वारा यात्रियों से बलपूर्वक अधिक किराया लेने और क्षमता से अधिक सवारी बसों में बैठाये जाने, वाहनों में किराया सूची लगी नहीं पाये जाने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए परिवहन जाँच दल द्वारा जामई मार्ग पर सवारी बसों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई जो आने वाले समय मे निरंतर जारी रहेगी । जिन वाहनों में कुछ विशेष खामियां पाई जाती हैं तो उन वाहनों को यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री तेहनगुरिया ने बताया कि छतरपुर में हुई घटना को देखते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री व परिवहन आयुक्त द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिले में इस प्रकार की कार्यवाही के आदेश जारी किये गये हैं । उन्होंने बताया कि अन्य कार्यवाही में ऑटो रिक्शा की भी जाँच की गईं और जिन वाहनों में मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया उन वाहन संचालकों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुये लगभग 8 वाहनों से 18 हजार 500 रूपये का जुर्माना लिया गया। साथ ही ट्रेक्टर ट्रालियों में रिफ़लेक्टर रेडियम लगाया गया और अन्य बस संचालक को समझाइस दी गईं की अगर जिस बस संचालक की भविष्य में इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो परिवहन अधिकारी द्वारा उन बसों का परमिट निरस्त करते हुए उन बसों पर जप्ती की कार्यवाही भी की जायेंगी ।