Transcript Unavailable.

छिंदवाड़ा टी 20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का इटावा बना चैंपियन

कान्हान नदी में प्रदूषण 5 औद्योगिक इकाइयाँ को नोटिस

सुबह की सुर्खियां

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें ,खबरें फटाफट

मध्य प्रदेश राज्य के सिंह वाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा आज प्राप्त सूचना के अनुसार घरेलू गैस सिलेण्डर से अन्य छोटे सिलेण्डरों में गैस रिफलिंग के आधार पर छिंदवाड़ा नगर में सिवनी रोड स्टेशन के सामने मोहम्मद सागीर के यहां छापामार कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 4 छोटे 5 किलो वाले घरेलू गैस सिलेण्डर, एक नग पेट्रोमैक्स सिलेण्डर व रिफलिंग में उपयोग होने वाले मोटर पंप और तौल कांटा को जप्त किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने बताया कि जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा नगर में शंकर होटल व वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स से और सिवनी रोड में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग पाये जाने पर 9 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। उन्होंने बताया कि संबंधितो के विरूध्द आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 45,620 रूपये है। जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा बौरासिया, सर्वश्री राघवेन्द्र लिल्हौरे, रविन्द्र कुमरे व सुमित चौधरी शामिल थे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट गुरुवार को 12:30 बजे घोषित होगा भोपाल के शिक्षा मंत्री रिजल्ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद विद्यालयों में एमपी बोर्ड की वेबसाइट के जरिए परीक्षा का परिणाम दिखा जा सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की प्रबंध कारिणी सभा की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक में डीसी के द्वारा पर्यटन विकास की आगामी कार्य योजना मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जारी पर्यटन परियोजना से जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास कार्यों और जिले के पर्यटन स्थल देवगढ़ पर आधारित कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन जिले में टूरिज्म गाइड बुक का प्रकाशन से संबंधित चर्चा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ हुआ जिले के सांसद नकुलनाथ चार दिवसीय प्रवास पर 25 मई को छिंदवाड़ा आ रहा है कवास के दौरान वे धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

भोपाल में संपन्न कोल जनजाति सम्मेलन में छिंदवाड़ा जिले के 50 कोल हितग्राहियों ने भी की सहभागिता ====================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में निवास परिसर भोपाल में कोल जनजाति सम्मेलन संपन्न हुआ । इस सम्मेलन में छिंदवाड़ा जिले के 50 कोल हितग्राहियों ने भी सहभागिता कर मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की और उनसे चर्चा की । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने बताया कि जिले के कोल हितग्राहियों को कोल सम्मेलन में भेजने की विशेष व्यवस्था की गई थी ।