कलेक्टर के निर्देश पर गर्मी के दृष्टिगत जिला अस्पताल में लगाए गए 10 और नए कूलर आर.ओ.सिस्टम और वाटर कूलर लगाकर जिला अस्पताल के प्रत्येक फ्लोर पर की गई है शीतल पेयजल की व्यवस्था ======================================================== बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिला अस्पताल के प्रभारी अधिकारी एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.के.सोनिया को सभी वार्डों में पर्याप्त कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद जिला अस्पताल के पुराने सभी कूलरों की मरम्मत कराने के साथ ही 10 नए कूलर क्रय करते हुए सभी वार्डों में मिलाकर कुल 30 कूलरों की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के सभी 30 कूलर एवं पंखे चालू हैं। इसी तरह जिला अस्पताल में पीने के पानी के लिए आर.ओ. सिस्टम और वाटर कूलर लगाकर प्रत्येक फ्लोर में मरीजों और परिजनों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही भूतल में 8 नलों का वाटर कूलर सिस्टम लगाया गया है जिससे जिला अस्पताल आने वाले आम जनों को शीतल पेयजल प्राप्त हो रहा है।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकलूढाना में क्षय रोगी को पोषण आहार किट वितरित ========================================================== प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकलूढाना में जिला क्षय अधिकारी डॉ.श्रीमती ए.कैथवास के प्रयासों से बनाये गये निक्षय मित्र वार्ड पार्षद श्रीमती कविता शिव मालवी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकलुढाना के चिकित्सक डॉ.एस.के.शुक्ला द्वारा क्षय रोगी को पोषण आहार किट वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स व उषा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
छिंदवाड़ा में प्राचार्यो का वित्तीय व अकादमिक प्रथम चरण का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ ========================================================== स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्यो का वित्तीय व अकादमिक प्रथम चरण का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शासकीय महारानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में प्रारंभ हुआ । प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री यू.एस.अग्रवाल व अन्य मास्टर ट्रेनर और जिले के सभी संबंधित विकासखंडों के प्राचार्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल, सहायक संचालक शिक्षा श्री आई.एम.भीमनवार, प्राचार्य सर्वश्री अवधूत काले, भारत सोनी व गिरीश शर्मा ने संबोधित किया। प्रशिक्षण में प्राचार्यो को निर्देश दिये गये कि सभी समय पर उपस्थित होकर वित्तीय अकादमिक के नियम व निर्देशों को प्राप्त करें। अनुपस्थिति की दशा में संबंधित के विरुध्द उचित कार्यवाही की जायेगी ।
अमरवाड़ा न्यायालय ने सुनाई सजा
लाडली लक्ष्मी प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड और मंगल दिवस अमरवाड़ावार्ड क्रमांक 7 की आंगनवाड़ी केंद्र मैं आज वार्ड पार्षद विनोद साहू द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण किए गए लाडली प्रमाणपत्र दिए और 2 बच्चों का जन्म दिवस भी मनाया गया वार्ड नंबर 7 में 144 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे जिनका वितरण किया गयाजिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति ठाकुर और सहायिका निशा साहू और वार्ड की महिलाएंउषा मालवीय उमा साहू अंजलि साहू साक्षी चौरसिया अंकुश जैन रवि प्रसाद साहू और मीना ठाकुर उपस्थित थे
सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमरवाडा़ में म.प्र. सरकार के द्वारा ऋण माफी योजना अंतर्गत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव के हंसते प्रबंधक गोपाल साहू और बीएमएस के पूर्व अध्यक्ष केसरी प्रसाद साहू की उपस्थिति में सोसाइटी में पहुंचकर अधिक से अधिक किसानों के ऋण माफी के आवेदन भरवा कर पावती प्रदान किया गया ! इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुकेश यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया हम सब के लाडले नेता मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी ने किसानों के द्वारा सोसाइटी से लिए गए कर्ज मैं ब्याज माफ किया है ! ब्याज माफी के फार्म में एक प्रकार का ही फार्म भरकर जमा किया जा रहा है और उसकी पावती तत्काल किसान को दी जा रही है ! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने घोषणा किए थे कि हम सभी किसानों का कर्ज़ माफ करेंगे किंतु 15 महीने कि उनकी सरकार के दौरान उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया और गुलाबी लाल पीले कलर के फार्म भरवाए गए थे किंतु किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ उसी एवज में आज किसानों का जितना मूलधन था उससे कई गुना ब्याज बढ़ गया, उस ब्याज को वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने माफ किया जिसके फार्म सभी सोसाइटी ओ के माध्यम से सभी किसानों को बुला बुलाकर भरे जा रहे हैं और is माध्यम से इनका ऋण माफ होगा और इन्हें प्रमाण पत्र भी इसका वितरित किया जाएगा कि आप का ऋण माफ हो चुका है ! यह सब प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी हैं इस उपलक्ष में आज सेवा सहकारी समिति अमरवाड़ा के कार्यालय में किसानों को ऋण माफी योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया जनप्रतिनिधि गण विभागीय कर्मचारी गण और किसान बंधुओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया गया !
ए.पी.सी.की समीक्षा बैठक संपन्न ======================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी संवाद कक्ष में ए.पी.सी.की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप पंजीयक सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री के.के.सोनी, जिला विपणन अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे । कलेक्टर श्रीमती पटले ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समितियों में उर्वरक भंण्डारण कर कृषकों को उर्वरक वितरण सुनिश्चित करें । बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2023 में कृषकों को पर्याप्त एवं समयावधि में उर्वरक उपलब्ध कराने के उदेश्य से अग्रिम उर्वरक भण्डारण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अतंर्गत शासन द्वारा विपणन संघ छिंदवाडा को 31000 मेट्रिक टन यूरिया, 16000 मेट्रिक टन डी.ए.पी., 1500 मेट्रिक टन काम्पलेक्स उर्वरक (एन.पी.के.) और 2000 मेट्रिक टन पोटाश का अग्रिम भण्डारण किया जाकर समितियों के माध्यम से कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में अग्रिम भंडारण अवधि में 30 प्रतिशत से अधिक उर्वरक भंडारण किया गया हैं। जो किसान समितियों के सदस्य नहीं हैं या कालातीत हैं, वे सहकारी क्षेत्र के मार्कफेड गोदाम छिन्दवाडा, बिछुआ, चौरई, अमरवाडा, तामिया, पांदुर्णा व सौंसर, एम.पी.एग्रो उमरानाला व नई सब्जी मंडी गुरैया से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर नगद में उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों से सहकारी समितियों व मार्कफेड गोदाम से उर्वरक उठाव करने की अपील की गई है।
ध्यान। प्रतिदिन ध्यान करने से होंगे अनेक लाभ।
गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दीवान
फिकी पड़ी सफेद सोने की चमक फिर जमीन पर आए कपास के भाव
