Transcript Unavailable.

मोहखेड़ के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण ======================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड मुख्यालय मोहखेड़ के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पंजियों को अद्यतन करने और विभागीय लक्ष्यों व पशु बीमा की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी मोहखेड डॉ.जितेन्द्र बघेल को दिये। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि विकासखण्ड में संचालित 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना के अंतर्गत पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और पशुपालकों से भेंट कर इस योजना का फीडबैक लिया जो संतोषजनक पाया गया । उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत सतनूर पहुंचकर पोल्ट्री फार्म की शिकायत की बिन्दुवार जांच भी की गई ।

आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये पुन: खोला गया एम.पी.टास पोर्टल ======================== राज्य शासन स्तर से आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑन लाईन आवेदन करने से वंचित रह गये अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये एम.पी.टास पोर्टल को पुन: खोला गया है। इस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन के लिये अंतिम तिथि 30 जून 2023 रखी गई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयीन प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वर्ष 2021-22 में आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑन लाईन आवेदन करने से वंचित रह गये अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से समयावधि में ऑनलाईन आवेदन करवायें ताकि कोई भी विद्यार्थी आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित नहीं रह जाये।

पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 के अंतर्गत 3 से 5 जून तक होगा ईव्हीएम एफएलसी का कार्य ======================== म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत आगामी 3 से 5 जून तक प्रात: 11 बजे से तहसील कार्यालय छिंदवाड़ा स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम एफएलसी का कार्य किया जायेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा इस संबंध में जिले के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से ईव्हीएम एफएलसी के दौरान निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कुनबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राणा 28 माई को आएंगे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.